फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sankranti

मकर संक्रांति आज, शहर में एक दिन पहले लगा खिचड़ी का भोग

Wed, 15 Jan 2020 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
sankranti
पीलीभीत। मकर संक्रांति पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। हालांकि इससे एक दिन पहले ही शहर में कई स्थानों पर खिचड़ी भोज कार्यक्रम हुए। बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत ने अपने आवास पर खिचड़ी भोज कराया। विधायक का मकर संक्रांति से एक दिन पहले खिचड़ी भोज चर्चा में रहा।
विज्ञापन

धार्मिक ग्रंथों में सूर्य के गोचर को संक्रांति कहा जाता है। इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं। सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य की मकर राशि संक्रांति 15 जनवरी को सुबह 7.54 बजे होगी। इसीलिए इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाया जाएगा। पंडित अभिषेक शर्मा के मुताबिक हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक यदि किसी वर्ष मकर संक्रांति का पर्व शाम को पड़ता है तो इसे अगले दिन मनाया जाता है। यही वजह है कि इस बार मकर संक्रांति पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन दान करने से व्यक्ति को विशेष फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन

मकर संक्रांति-15 जनवरी
संक्रांति काल-7.19 बजे
पुण्य काल- 7.19 से 12.31 बजे तक
महापुण्य काल-7.19 बजेसे 9.03 बजे तक
मकर संक्रांति पर्व बुधवार को है, लेकिन शहर की वसुंधरा कॉलोनी में बरखेड़ा विधायक के आवास पर खिचड़ी भोज का कार्यक्रम एक दिन पहले ही हो गया। इसमें शहर के कई प्रतिष्ठित लोगों ने पहुंचकर खिचड़ी का भोग लगाया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह समेत वरिष्ठ पदाधिकारी और खास मेहमान विधायक की खिचड़ी खाने पहुंचे। मगर, कुछ बड़े भाजपा नेता और उनके साथी विधायक की खिचड़ी खाने नहीं गए। बरखेड़ा विधायक की मकर संक्रांति से एक दिन पहले खिचड़ी चर्चा का विषय रही। दूसरी ओर गैस चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। यहां विहिप के जिला संगठन मंत्री भरत सिंह, रामानुज अवस्थी, स्वतंत्र देवल, कपिल शर्मा, जगदीश सक्सेना मौजूद रहे। स्टेशन रोड, गौहनिया चौराहा, माधोटांडा रोड, स्टेडियम रोड, जेपी रोड समेत कई अन्य स्थानों पर खिचड़ी भोज में राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed