फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sanjay Saxena became president and Sushil Saxena became general secretary

Pilibhit News: संजय सक्सेना अध्यक्ष और सुशील सक्सेना बने महामंत्री

Fri, 30 May 2025 10:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Saxena became president and Sushil Saxena became general secretary
जीत के बाद समर्थकों के साथ जश्न मनाते अध्यक्ष संजय सक्सेना व अन्य। संवाद
पूरनपुर। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में संजय सक्सेना ने अपने विपक्षी प्रत्याशी रजनीश कुमार सक्सेना को 28 मत से पराजित कर अध्यक्ष तो सुशील कुमार सक्सेना ने अपने विपक्षी मुकेश गुप्ता को 15 मत से पराजित कर महासचिव पद का चुनाव जीत लिया। संजय सक्सेना आठवीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने है। मतदान के बाद विजेताओं ने जुलूस निकाला।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह 10 बजे से चार बजे तक मतदान के बाद मतगणना हुई। चुनाव अधिकारी इफ्तखार खां ने बताया कि 237 में 234 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के चुनाव में संजय सक्सेना ने 28 मतों से जीत हासिल की। संजय सक्सेना को 128, रजनीश कुमार सक्सेना ने 100 मत प्राप्त किए। छह मत निरस्त हुए।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय पांडेय ने 113 मत प्राप्त कर अपने विपक्षी प्रत्याशी शिवसागर वर्मा को 10 मतों से पराजित किया। शिवसागर वर्मा को 103, नत्थूलाल पांडेय को 17 मत मिले। एक मत निरस्त किया गया। महासचिव पद पर सुशील कुमार सक्सेना ने 90 मत प्राप्त कर अपने विपक्षी प्रत्याशी को 15 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश गुप्ता को 75, संजय विश्वास को 41, लालाराम को 25 मत मिले। तीन मत निरस्त किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार सक्सेना ने 150 मत प्राप्त कर अपने विपक्षी प्रत्याशी अमित बिसरिया को 67 मतों से हराया। अमित बिसरिया को 83 मत मिले। एक मत निरस्त किया गया। सह सचिव प्रशासन पर नीरज कुमार वर्मा ने 129 मत प्राप्त कर अपने विपक्षी प्रत्याशी जगन्नाथ को 28 मतों से हराया।

जगन्नाथ सरोज को 101 वोट मिले। चार मत निरस्त किए गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष जूनियर के दो पदों पर दुष्यंत सिंह व प्रदीप कुमार भारती विजेता घोषित किए गए। दुष्यंत सिंह को 116, प्रदीप कुमार भारती को 108, मुकेश चंद्र को 106, संजय शुक्ला को 73 मत मिले।
संजय सक्सेना आठवीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि वकील हित में काम किए जाएंगे। मुंसिफ कोर्ट की स्थापना की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed