फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sanjana and Diwakar won in essay writing

Pilibhit News: निबंध लेखन में संजना और दिवाकर जीते

Tue, 15 Apr 2025 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Sanjana and Diwakar won in essay writing
शहर के कंपोजिट विद्यालय कांयाीराम आवास में ब्लैक बोर्ड पर डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र बनाती ​शि
पीलीभीत। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में ललौरीखेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बरहा और शहर के कंपोजिट विद्यालय कांशीराम आवास में निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय बरहा में शिक्षिका विजेता की देखरेख में हुई निबंध प्रतियोगिता में कक्षा चार से आठ तक के सभी बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों को निबंध और छायाचित्र के माध्यम से आंबेडकर के जीवन के बारे में जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में कक्षा छह की संजना, कक्षा आठ के दिवाकर और सात के रौनक क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

वहीं कंपोजिट विद्यालय कांशीराम आवास में निबंध और कविता प्रतियोगिता कराई गई। शिक्षक आरती पांडेय, वर्षा सक्सेना, बिंदू, माया देवी, स्तुति, नीतू, श्रद्धा, उषा व शीराेज शम्सी ने बच्चों को डॉ. भीमराव आंबेडकर के बारे में जानकारी दी। उनके आदर्शों को अपनाने को कहा। कंपोजिट विद्यालय कैंच में भी निबंध प्रतियोगिता और अन्य कार्यक्रम कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्लोगन प्रतियोगिता में उमा रहीं प्रथम
बिलसंडा। राजकीय महाविद्यालय हेमपुर में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में स्लोगन प्रतियोगिता एवं रैली निकाली गई। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डॉ. अनुजा अग्रवाल ने किया। इस दौरान हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई। इसमें उमा प्रथम, अत्रि और सृष्टि शर्मा द्वितीय और परी तृतीय स्थान पर रहीं। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। इस मौके पर डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ प्रियज्योति, सत्यवान, सुरेंद्र कुमार, अर्जुन, अमरजीत आदि मौजूद रहे। संवाद

शहर के कंपोजिट विद्यालय कांयाीराम आवास में ब्लैक बोर्ड पर डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र बनाती शि

शहर के कंपोजिट विद्यालय कांयाीराम आवास में ब्लैक बोर्ड पर डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र बनाती शि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed