{"_id":"61608d0f8ebc3e61ef7d2d78","slug":"sanitation-workers-demonstrated-in-the-municipality-against-the-problems-pilibhit-news-bly4622813182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों ने समस्याओं के विरोध में नगरपालिका में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों ने समस्याओं के विरोध में नगरपालिका में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। नगरपालिका के संविदा, ठेका सफाई कर्मचारियों ने रविवार का अवकाश न मिलने, महीने में चार दिन का वेतन कम मिलने, पीएफ के नाम पर की जा रही कटौती की जानकारी न मिलने सहित अन्य समस्याओं के विरोध में में प्रदर्शन कर ईओ को संबोधित ज्ञापन नगरपालिका कार्यालय में दिया।
सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री प्रेमप्रकाश वाल्मीकि और पूरनपुर वाल्मीकि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र वाल्मीकि के नेतृत्व में नगरपालिका कार्यालय शुक्रवार अपराह्न चार बजे पहुंचे सफाई कर्मचारियों ने शासनादेश के अनुसार वेतन और एरियर न मिलने, ठेका सफाई कर्मचारियों को रविवार का अवकाश न मिलने, पीएफ के नाम पर प्रतिमाह दो हजार रुपये कटौती होने के बाद उसकी जानकारी न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगरपालिका ईओ को संबोधित ज्ञापन उनके कार्यालय में दिया। ज्ञापन में कहा गया कि नगरपालिका में 52 ठेका सफाई कर्मचारियों की 12 साल से तैनाती है। कर्मचारियों को रविवार का अवकाश नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों की ओर से पूरे महीने काम करने के बाद भी 25 दिन का मानदेय दिया जा रहा है। इसके अलावा पीएफ के नाम पर हर महीने दो हजार रुपये की कटौती होने के बाद भी उसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने एक अन्य ज्ञापन में 26 अगस्त 2021 के शासनादेश के अनुसार वेतन और शेष एरियर का भुगतान न होने पर रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारियों ने समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र, राकेश, मूलचंद, ओमप्रकाश, विमल, कुलदीप, कल्यान, दीपक, रोहित, मूलचंद, नीटू, शिवम आदि थे।