{"_id":"c4cfb071af37b053422601ed621bf3b5","slug":"sanitation-in-villages-run-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में चलाया स्वच्छता अभियान
पीलीभीत
Updated Thu, 12 Feb 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत लगे शिविरों में ग्रामीणों को स्वास्थ्य
विज्ञापन
संबंधी जानकारियां दी गई। स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर गांव में
साफ सफाई भी की।
रामलुभाई साहनी राजकीय महिला विद्यालय के गांव बिलगवां में चल रहे शिविर में चौथे दिन बैकिंग दिवस मनाया गया। वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कुमार बत्रा ने छात्राओं को बैंक की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। बैंक व डाकघरों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बाद में छात्राओं ने सभी जानकारियों को ग्रामीणों के साथ साझा किया।
शिविर में पावस तलवार, विनीता, किरन, रचना, शशि, शिप्रा, नगमा, नीतू, प्रिया आर्य आदि छात्राएं शामिल रहीं। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नगेंद्रपाल, डॉ. ब्रिजेश राठी आदि मौजूद रहे। स्प्रिंगडेल कॉलेज के गांव गौहनिया में चल रहे सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने स्वास्थ्य अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को रोगों से बचाव आदि की जानकारी दी। छात्राओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक के जरिए श्वेता, पूजा, राधा, मेहर, नीलम, अंजलि आदि स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी राजीव जोशी, विशाल दुआ, राजपाल गंगवार, रविशंकर, सोनिया सिंगला आदि मौजूद रहे।
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के गांव खपरैल गौटिया में चल रहे शिविर के दूसरे दिन स्वयं सेवकों ने टोलियों में बंटकर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने नालियों व सड़कों की साफ सफाई की।
टोली नायक मोहम्मद हुसैन, योगेश कुमार, मुकेश कुमार, मोहम्मद यामीन, राकेश कुमार, अमित शर्मा के नेतृत्च में स्वयंवकों ने घर घर जाकर प्रदूषित जल से होने वाली बीमारियों और उनसे बचाव के बारे में बताया।
इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आरपी गंगवार, दिनेश चंद्र शर्मा, जयराम वर्मा, ओमप्रकाश, वीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।