फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sandhwa attacked village villagers

सांड़ ने हमलाकर ग्रामीण को मार डाला

Sun, 04 Jun 2017 07:37 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sun, 04 Jun 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
रात में बाग की रखवाली कर रहे एक ग्रामीण पर सांड ने हमला कर दिया और पटक-पटक कर मार डाला। लोगों को इस घटना की जानकारी रविवार सुबह को हुई जब ग्रामीण को बाग में मृत पड़ा देखा। सांड़ से परेशान ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर उसे पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव खाग निवासी 55 वर्षीय होरीलाल गांव के पड़ोस में स्थित बाग में रखवाली करते थे। शनिवार की रात वह बाग में मौजूद थे। तभी किसी समय उन पर एक सांड़ ने हमला कर दिया। अकेेले होने के कारण वह अपना बचाव नहीं कर सके। सांड़ ने उनका पेट फाड़ दिया और सिर, हाथव सीने में गलरे घाव किए, जिससे उनकी मौत हो गई। सुबह गांव वाले बाग की ओर गए तो वहां सांड़ को खड़े देखा। वहीं कुछ दूरी पर होरीलाल का क्षतविक्षत शव पड़ा था। गांव वालों की सूचना पर घरवाले मौके पर पहुंचे। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। होरीलाल की मौत से घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी शांति देवी की करीब एक साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी।  
विज्ञापन

सांड के हमले में कई हो चुके हैं घायल
सांड़ इससे पहले खाग गांव निवासी द्वारिका प्रसाद, कृष्ण मुरारी, किशनलाल, मुकेश, सुमेर, राजेंद्र, राकेश आदि पर हमला कर चुका है। सांड़ की वजह से ग्रामीण दहशत में हैं। परेशान ग्रामीणों ने रविवार को डीएम कैंप कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा, जिसमें सांड़ को पकड़वाने की मांग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed