{"_id":"e9621ece7976c6a2e4bedc3bf5b53ff2","slug":"samiti-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समितियों के बनाए नए सदस्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समितियों के बनाए नए सदस्य
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 19 May 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सहायक निबंधक ने सोमवार को ब्लाक सभागार में आयोजित सहकारिता विभाग की तहसील स्तरीय बैठक में कहा कि सहकारी समितियों के अधिक से अधिक नए सदस्य बनाए जाएं और इच्छुक को ऋण दिया जाए। जिला सहकारी बैंक के सचिव अनुराग अवस्थी ने कहा कि सभी समितियों को चालू वित्तीय वर्ष के लक्ष्य बहुत जल्द दे दिए जाएंगे। समितियों के सचिव लक्ष्यों को समय से पूरा करने की रणनीति अभी से बना लें। बैठक में सभी सहकारी समितियों के कामकाजों की समीक्षा की गई, जिसमें स्थिति संतोषजनक पाई गई। बैठक में कुछ समितियोें पर चल रहे राजकीय क्रय केंद्रों पर अब तक हुई गेहूं खरीद की समीक्षा की गई, जिसमें स्थिति सही पाई गई। बैठक का संचालन एडीसीओ पीके सिंह ने किया। बैठक में तहसील क्षेत्र के तीनों सहायक विकास अधिकारी, जिला सहकारी बैंक के चारों शाखा प्रबंधक और सभी समितियोें के सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन