फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Samarth portal has been given, exam forms left due to upload

Pilibhit News: समर्थ पोर्टल दे गया दगा, अपलोड होने से रह गए परीक्षा फार्म

Wed, 30 Oct 2024 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Samarth portal has been given, exam forms left due to upload
पीलीभीत। स्नातक और परास्नातक कक्षाओं के परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर तय की गई थी। इधर अंतिम तिथि से दो दिन पहले ही समर्थ पोर्टल बंद हो गया। इससे काफी विद्यार्थियों के फार्म अपलोड नहीं हो सके। ऐसे में एक बार फिर फार्म जमा करने की तिथि बढ़ने की संभावना प्रबल हो गई है।
विज्ञापन

बीएए और बीकाम के पहले और पांचवें तथा एमए के पहले और तीसरे सेमेस्टर के परीक्षा के फार्म भरे जा रहे हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से 25 अक्तूबर की तिथि को तय किया गया था। इस बार परीक्षा फार्म समर्थ पोर्टल पर ही अपलोड किए जाने थे। इसपर फार्म न होने से मान्य नहीं किया जाना था।
विज्ञापन

अभी विद्यार्थी फार्म भर ही रहे थे कि इसी बीच 23 अक्तूबर को अचानक पोर्टल बंद हो गया। इसके बाद वह खुल नहीं सका। ऐसी स्थिति में काफी संख्या में विद्यार्थियों के फार्म लोड होने शेष रह गए। गन्ना कृषक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि उनके कॉलेज के करीब 35 प्रतिशत फार्म अभी शेष रह गए हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की समस्या को लेकर विश्वविद्यालय को अवगत कराया गया। तिथि बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed