फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Salute to Bapu, Shastri on his birth anniversary, launched cleanliness campaign

Pilibhit News: जयंती पर बापू, शास्त्री को किया नमन, चलाया स्वच्छता अभियान

Tue, 03 Oct 2023 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 03 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Salute to Bapu, Shastri on his birth anniversary, launched cleanliness campaign
पीलीभीत। जिले में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शैक्षणिक संस्थानों में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। शहर में सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। प्रभात फेरी भी निकाली गई। अस्पतालों में मरीजों को फल बांटे गए।
विज्ञापन




डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलक्ट्रेट परिसर में सुबह 8:30 बजे झंडारोहण किया फिर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कहा, दोनों ही विभूतियों ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके जीवन से हमें आज भी प्ररेणा मिलती है। बांसुरी वादक दिनेश यादव ने बांसुरी पर राम धुन बजाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। डीएम ने मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल बांटे। सीडीओ धमेंद्र प्रताप सिंह ने जिला कारागार में महिला बंदियों और उनके बच्चों को फल वितरित किए। इस दौरान एडीएम रामसिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसएन इंटर कॉलेज में सीओ सिटी अंशू जैन ने छात्रों को गांधी और शास्त्री जी के बारे में बताया। कहा, उनके आदर्शों पर चलकर कामयाबी हासिल करें। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद, प्रवक्ता टीएच खान सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान जनपद स्तरीय क्विज, वाद -विवाद और चित्रकला प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को डीएम, एडीएम रामसिंह गौतम (वित्त एवं राजस्व ) ने प्रशस्तिपत्र एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने पर नोडल अधिकारी इंतजार खान को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक ओमप्रकाश गंगवार ने झंडारोहण किया। सेंट एलाॅयसिस कॉलेज में प्रधानाचार्य फादर शाजी क्रिस्टोफर व सिस्टर ने दीप प्रज्वलित कर गांधी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान रोली, अक्षत, दिव्यांशी मिश्रा, कल्पना, तनिशा, निमिष ने देशभक्ति गीत व कविताएं सुनाई।
ब्रजवासी उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक केसी शर्मा, एसएन इंटर कॉलेज में प्रधनाचार्य डॉ. जावेद अहमद ने झंडारोहण किया। इस मौके पर सीओ सिटी अंशु जैन एवं सैयद अहमद रियाज हसनी आदि मौजूद रहे। जन शिक्षण संस्थान ने विश्व अहिंसा दिवस पर एक संगोठी का आयोजन किया। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के सदस्यों ने शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके श्रद्धा उल्लास के साथ जयंती मनाई।
संरक्षक विनय सक्सेना ने कहा कि शास्त्री जी पूरे विश्व की धरोहर हैं। इस मौके पर संजय सक्सेना, विपिन सक्सेना, मोहित सक्सेना, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे। महर्षि वाल्मीकि सेना (अटल) ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। इस मौके पर राजकुमार, शेखर वाल्मीकि, गुडडू वाल्मीकि, अभिषेक, राजपाल आदि मौजूद रहे। रानी अवंतीबाई इंटर कॉलेज में गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई। इस मौके पर शिवओम मिश्रा, शिवानी राठौर, स्वाति शर्मा, पुष्पा रानी आदि शिक्षक मौजूद रहे।

गोस्वामी मॉम्स प्राइड स्कूल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रबंधक निशांत गोस्वामी, संरक्षिका सोनिया गोस्वमी, प्रधानाचार्य नीलोफर अंसारी, आपला शर्मा, अभिजीत, प्रियांशु आदि मौजूद रहे। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिनय गुप्ता ने गांधी जी व शास्त्री जी को देश का महान नायक बताया। इस मौके पर आशुतोष अगिनहोत्री, नीरज विक्रम सिंह, राजीव गंगवार, रेहाना परवीन, हनीफ अंसारी, आलोक कोहली, रईस अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed