फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Salary of three secretaries withheld for negligence in self-calculation, explanation sought

Pilibhit News: स्वगणना में लापरवाही मिलने पर तीन सचिवों का वेतन रोका, मांगा गया स्पष्टीकरण

Sat, 09 May 2026 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Salary of three secretaries withheld for negligence in self-calculation, explanation sought
पीलीभीत। स्वगणना कार्य में लापरवाही मिलने पर डीपीआरओ ने तीन सचिवों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। वहीं, तीनों सचिवों से तीन दिनों के भीतर उनका स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

सात मई से शासन के आदेश पर स्वगणना कार्य कराया जाना है। शासन से आदेश के बाद जिले के सभी पंचायत सचिवों को इस आदेश का पालन कराए जाने को लेकर निर्देश दिए गए। इसमें कहा कि सभी पंचायत सचिव रोजाना दस परिवारों की स्वगणना कराएंगे। वहीं, पंचायत सहायक 50 परिवारों की स्वगणना कराएंगे। इसको लेकर शुक्रवार को डीपीआरओ रोहित भारती ने शाम पांच बजे ऑनलाइन बैठक के माध्यम से सभी पंचायत सचिवों की प्रगति रिपोर्ट को जाना।
विज्ञापन

प्रगति रिपोर्ट में लापरवाही मिलने पर डीपीआरओ ने ललौरीखेड़ा ब्लॉक के पंचायत सचिव प्रकाश राम आर्या, बरखेड़ा ब्लॉक के पंचायत सचिव योगेश कुमार व कमल किशोर का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। साथ ही जारी पत्र में तीनों पंचायत सचिवों को तीन कार्य दिवसों में अपना स्पष्टीकरण कार्यालय में उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि स्वगणना में लापरवाही मिलने पर दो ब्लॉकों के तीन पंचायत सचिवों का वेतन रोका गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed