{"_id":"671d52b8685cb9e206011979","slug":"sakshi-came-first-in-the-competition-of-decorating-diyas-and-decorating-decorative-items-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-124684-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दिया सजाओ में रोशनी तो सजावटी सामान सजाओ प्रतियोगिता में साक्षी रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दिया सजाओ में रोशनी तो सजावटी सामान सजाओ प्रतियोगिता में साक्षी रहीं अव्वल
विज्ञापन
पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में बांसुरी क्लब के तत्वावधान में एक दिया सैनिकों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देश की रक्षा में लगे सैनिकों के योगदान को याद किया गया।
प्राचार्य दुष्यंत कुमार ने भारतीयों सैनिकों के साहस और त्याग को नमन करते हुए विद्यार्थियों को देश पर अपना सब कुछ कुर्बान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर दिया सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कविता कनौजिया और डॉ. अनुपम पांडेय निर्णायक रहे। प्रतियोगिता में रोशनी प्रथम, अभिनव सिंह और कल्पना द्वितीय तथा गौरी एवं पूनम सिंह तृतीय स्थान पर रहे। मुस्कान मौर्य ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
सजावटी सामान बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। डाॅ. सत्येंद्र सिंह, डाॅ. विपिन नीरज एवं डॉक्टर शैफाली सक्सेना ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में साक्षी भारद्वाज और गौरी प्रथम, रोशनी द्वितीय तथा मुस्कान सिंह तृतीय रहीं। अभिनव सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।