फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Saints of Sabarmati you have done wonders

साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल

Mon, 03 Oct 2022 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:17 AM IST
सार

फोटो 4,5,6,7साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल- जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री- स्कूलों और कॉलेजों में हुआ ध्वजारोहण, चित्रों पर किया माल्यार्पण संवाद न्यूज एजेंसीपीलीभीत। प्रबंधक सदाकत हुसैन, प्रधानाचार्य मो. इकराम ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। बालाजी निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में ही महापुरुषों की जयंती मनाई गई।

विज्ञापन
Saints of Sabarmati you have done wonders
कलक्ट्रेट में गीत गातीं जीजीआईसी की छात्राएं।

विस्तार

जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री
विज्ञापन

स्कूलों और कॉलेजों में हुआ ध्वजारोहण, चित्रों पर किया माल्यार्पण
पीलीभीत। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शिक्षा विभाग समेत सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए। महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही ध्वजारोहण किया गया। वक्ताओं ने दोनों ही महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। वहीं स्कूलों में बच्चों ने गीत गाया ‘दे दी हमें आजादी बिना खडग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल’।
उपाधि महाविद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर महाविद्यालय के प्रबंध सचिव मुरली मनोहर अग्रवाल और प्राचार्य डॉ. दुष्यंत कुमार ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान डॉ. केपी सिंह, डॉ. अमित सक्सेना, डॉ. मुकुल गोयल, डॉ. गोपाल दीक्षित, डॉ. प्रणव शर्मा, डॉ. राखी मिश्रा, डॉ. कविता कनौजिया, डॉ. संगीता द्विवेदी, डॉ. अनुपम पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पौटा कला राजकीय इंटर कॉलेज में गांधी जयंती के अवसर पर विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद और प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार सक्सेना ने गांधी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। स्कूल प्रांगण में पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान शिक्षक छेदालाल वर्मा, संजय श्रीवास्तव, अर्शी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के स्प्रिंगडेल कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई गई। यहां संरक्षक आरपी जगोता, निदेशिका सरोज जगोता, कार्यकारी निदेशक डॉ. हेमंत जगोता और प्रधानाचार्या प्रिया आनंद ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कक्षा तीन, चार और छह के बच्चों ने भाग लिया।
स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल में भी कई प्रतियोगिताएं हुईं। चौधरी निहाल सिंह पीजी कॉलेज में महापुरुषों की जयंती धूमधाम से मनाई गई। राष्ट्र ध्वज के बाद महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कॉलेज के चेयरमैन चौधरी दिग्विजय सिंह ने महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने हुनर दिखाया।
लिटिल एंजिल्स स्कूल में प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य एनसी पाठक, उप प्रधानाचार्य अंजू सक्सेना, कोऑर्डिनेटर नीना मल्होत्रा ने गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं को जयंती का महत्व बताया। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। न्यू ईरा पब्लिक स्कूल में भी जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रबंधक सदाकत हुसैन, प्रधानाचार्य मो. इकराम ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया।

सिद्दीक नेशनल इंटर कॉलेज में गांधी जयंती पर प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद ने ध्वजारोहण कर महापुरुष के चित्र पर माल्यार्पण किया। बालाजी निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में ही महापुरुषों की जयंती मनाई गई। भाषण, गायन समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ भाग लिया। प्रधानाचार्य विकास सक्सेना ने महापुरुषों के जीवन काल के बारे में बताकर सत्य के रास्ते पर चलने के प्रति जोर दिया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य चंद्रभान शर्मा ने महापुरुषों के जीवन से जुड़े प्रसंग के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा महर्षि वाल्मीकि सेना की ओर से शहर में स्थित कैंप कार्यालय पर दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल वाल्मीकि समेत पदाधिकारियों ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed