फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sagwan Nagariya defeated Bhikaripur and Mudia defeated Pauta Khamaria

Pilibhit News: सैगवां नगरिया ने भिकारीपुर और मुडिया ने पौटा खमरिया को हराया

Sun, 18 May 2025 10:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Sagwan Nagariya defeated Bhikaripur and Mudia defeated Pauta Khamaria
पीलीभीत। गांव डांग में चल रहे रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार रात दो मैच खेले गए। इनमें सैगवां नगरिया ने भिकारीपुर और मुडिया ने पौटा खमरिया को हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

पहला मैच भिकारीपुर और सैगवां नगरिया के बीच हुआ। इसमें भिकारीपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और आठ ओवर में छह विकेट खोकर 62 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैगवां नगरिया की टीम को आखिरी दो गेंदों पर छह रन चाहिए थे। बल्लेबाज नईम ने आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का मारकर एक गेंद पहले ही अपनी टीम को जीत दिला दी। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नईम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच मुडिया और पौटा खमरिया के बीच हुआ। टॉस जीतकर मुडिया ने पहले बल्लेबाजी की। आठ ओवर में सात विकेट खोकर 70 रन बनाए। जवाब में पौटा खमरिया की टीम 69 रन ही बना सकी। मुडिया टीम के खिलाड़ी मोहम्मद वसीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट के प्रबंधक जफर सुपारी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed