फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Saffron gamchha being a trademark of goondai: Haji Riyaz

गुंडई का ट्रेडमार्क बनता जा रहा भगवा गमछा : हाजी रियाज

Sun, 30 Apr 2017 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Sun, 30 Apr 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Saffron gamchha being a trademark of goondai: Haji Riyaz
धज्जियां उड़ाई - फोटो : अमर उजाला
प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व मंत्री ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप 
विज्ञापन

 पूर्व मंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा कि भाजपा ने 2017 विधानसभा चुनाव में सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग की खुलकर धज्जियां उड़ाई। धार्मिक नारों से ध्रुवीकरण कर प्रदेश के वोटरों को धोखा देकर चुनाव में जीत दर्ज की। सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था को ध्वस्त करार देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में भगवा गमछा गुंडई का ट्रेडमार्क बनकर रह गया है। एसपी, सीओ, कोतवाल समेत पुलिस का सिपाही भी सुरक्षित नहीं रह गया है। 
लॉ कॉलेज में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान हाजी रियाज अहमद ने ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर चल रही बयानबाजी को भी सही करार दिया। उन्होंने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी के साक्ष्य के तौर पर कुछ वीडियो सपा के पास पहुंच चुके हैं। इसको भी उजागर कर दिया जाएगा। योगी सरकार को अपने संकल्प पत्र के दौरान जनता से किए वादों को पूरा करने को छह माह का समय देने की बात कही। कहा कि अगर इसके बाद उसके आधार पर काम नहीं हो सका तो सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे। विस चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को शक के घेरे में बताया। चुनाव में मिली हार को लेकर उन्होंने कहा कि नोटबंदी के फैक्टर को जनता के सामने सपा सही तरीके से पेश करने में कामयाब नहीं हो सकी। मुलायम और अखिलेश के बीच कलह पर कहा कि यह पारिवारिक और सोंच का विवाद है। जबकि इससे अधिक कलह भाजपा में है। तीन तलाक मुद्दे को धर्म से जुड़ा मामला बताते हुए इस पर राजनीति न करने की बात कही। सदस्यता अभियान के प्रभारी बनकर आए जगदीप सिंह यादव ने नगर निकाय चुनाव को लेकर चल रही रणनीति को बताया। उन्होंने कहा कि सपा इस बार चुनाव में पार्टी सिंबल के साथ प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। जिला स्तर पर बनाई गई समिति सभासदों के टिकट तय करेगी। इसके अलावा अध्यक्ष पद पर दो नाम चिह्नित कर हाईकमान को भेजे जाएंगे। उसके आधार पर प्रत्याशी का चयन होगा। जिले से अभी तक 17 आवेदन पत्र मिल चुके है। यह भी कहा कि अगर किसी नगर पालिका क्षेत्र में जिला स्तर से एक नाम पर सहमति बनती है, फिर उसी को उम्मीदवार बनाया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
लॉ कॉलेज में हुआ पहला बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी का सदर विधानसभा क्षेत्र का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सदस्यता अभियान रविवार को लॉ कॉलेज में आयोजित किया गया। इसमें पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए 15 अप्रैल से चलाए जा रहे मासिक सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई। प्रभारी के तौर पर जिले में आए सपा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य जगदीप सिंह यादव ने कहा कि सपा एक करोड़ से अधिक का लक्ष्य लेकर उतरी है। 15 जून तक चलने वाले अभियान में हर बूथ पर एक सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। जोकि अपने नीचे 25 सदस्य जोड़ेगा। इससे बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर सखावत उल्ला खां, निर्मल सिंह, तसलीम शान खां, कैलाश यादव, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, बलकार सिंह, लाखन सिंह, सिददीक हुसैन, लक्ष्मी यादव, संजीव मिश्रा, मनोज संधू, महमूद अनवर अंसारी,  मोहम्मद आरिफ, महेंद्र पांडे, इम्तियाज अलवी, चंचल लोधी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed