{"_id":"673e1996dc95df2e5303eaa0","slug":"safai-karamchari-union-election-on-24th-nomination-process-complete-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-125931-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव 24 को, नामांकन प्रक्रिया पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव 24 को, नामांकन प्रक्रिया पूरी
विज्ञापन
पूरनपुर। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ब्लाक इकाई के गठन के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी कर चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। चुनाव मेंं अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री, समप्रेक्षक के पदों पर दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराए। चुनाव 24 नवंबर को सुबह १० बजे से अपराह्न दो बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना कराई जाएगी।
ब्लॉक कार्यालय परिसर में बुधवार को संघ के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, महामंत्री अजय कुमार, संगठन मंत्री दिनेश भारती, कोषाध्यक्ष दीनानाथ, जिला मंत्री दीपचंद की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए राजकुमार और हरनरायन, मंत्री के लिए अरुण कुमार, रवि कुमार, कोषाध्यक्ष पद के लिए परमेश्वरी दयाल, सुखलाल, संगठन मंत्री के लिए तौफीक अहमद, दिनेश कुमार, समप्रेक्षक के लिए राजीव और विक्की सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। जांच के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। चुनाव 24 नवंबर को ब्लॉक कार्यालय परिसर में सुबह १० बजे से अपराह्न दो बजे तक होंगे। इसके बाद मतगणना कराकर परिणाम घोषित कराए जाएंगे। संवाद