{"_id":"7fa69c9675ac58f76f37bdadd3767fd1","slug":"sadh-rural-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साड़ ने ग्रामीण को मार डाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साड़ ने ग्रामीण को मार डाला
Bilsnda
Updated Sun, 27 Sep 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव चठिया हिल्गी में शनिवार आधी रात को लघुशंका करने सड़क पर गए एक ग्रामीण को साड़ ने पटक-पटककर लहूलुहान कर दिया। इलाज को ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अमर सिंह ने बताया कि उसके पिता शेर बहादुर सिंह शनिवार रात करीब एक बजे लघुशंका करने सड़क पर गए। तभी सड़क पर घूम रहे एक साड़ ने उन पर हमला कर दिया। उनके चीखने पर जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक साड़ ने उन्हें बुरी तरह घायल कर चुका था। परिवार वाले उन्हें रात में ही अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बमरोली व चठिया हिल्गी में आवारा पशुओं का आतंक
कस्बा बमरोली और चठिया हिल्गी में आधा दर्जन से अधिक बिगडै़ल साड़ अब तक दर्जन भर से अधिक लोगों को घायल कर चुके हैं। ग्रामीणों ने साड़ को पकड़वाने के लिए कई बार मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन