फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sachin Lions won the match Purnpur Challengers

सचिन लायंस, पूरनपुर चैलेंजर्स ने जीते मैच

Sat, 05 Nov 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 05 Nov 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Sachin Lions won the match Purnpur Challengers
सचिन लायंस, पूरनपुर चैलेंजर्स ने जीते मैच - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
पीलीभीत प्रीमियर लीग के दूसरे दिन सचिन लायंस और नाइट पैंथर्स के बीच मैच हुआ। इसमें सचिन लायंस ने नाइट पैंथर्स को तीन रनों से पराजित किया। सचिन लायंस के यूसुफ अंसारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरा मैच ब्लू टाइगर्स और पूरनपुर चैलेंजर्स के बीच हुआ। इमसें पूरनपुर चैलेंजर्स ने ब्लू टाइगर को 55 रनों से पराजित कर दिया।  
विज्ञापन

शनिवार को लायंस पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। सचिन लायंस के ओपनर रनविजय ने 18 और आलोक वर्मा ने तीन रन बनाए। जबकि कप्तान यूसुुफ अंसारी तेरह, निखिल 26, अंकित ने 11 रन बनाए। अन्य कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका। पूरी टीम 19.4 ओवर में 96 रन बनाई। जवाब में नाइट पैंथर्स की टीम के अजय गौतम 14, सचिन वर्मा 11,पंचम भूषण ने 27 रन का योगदान दिया लेकिन बाद में आए प्लेयर्स तू चल मैं आया की तर्ज पर आउट होते चले गए। सिमरनजीत ने 18 रन बनाकर टीम को संवारने का प्रयास किया। पूरी टीम 20 ओवरों में सिर्फ  93 रन पर ढेर हो गई। इस तरह सचिन लायन्स की टीम तीन रनों से विजयी हो गई। मैन ऑफ  द मैच का पुरस्कार कप्तान यूसुफ अंसारी को समाजसेवी अशोक खंडेलवाल और प्रधान संगठन के वीरेंद्र सिंह ध्रुव ने दिया। दूसरे मैच में ब्लू टाइगर्स और पूरनपुर चैलेंजर्स के बीच मैच खेला गया।  ब्लू टाइगर्स की टीम के कप्तान हरविंदर मान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाज हिमांशु कुमार 46, करमवीर सिंह 19, रजत चौधरी ने 36 और नाहिद खान ने 22 रनों का योगदान दिया। पूरनपुर चैलेंजर्स ने निर्धारित बीस ओवर में 158 रन बनाकर 159 का लक्ष्य, विरोधी टीम को दिया। ब्लू टाइगर की टीम 55 रनों से पराजित हुई। पूरनपुर चैलेंजर्स के विष्णु ने छह पांच विकेट लिए। उनको मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। संरक्षक भजन सिंह, अमन वर्मा, आशीष मिश्रा, सौरभ पांडेय, नीरज यादव, अशोक सिंह, सुखदेव सिंह और टीमों के आनर्स मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed