{"_id":"67326f08607331bf2b0c9f34","slug":"sachhas-expressed-objection-over-the-changes-in-pcs-exam-submitted-memorandum-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-125419-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीसीएस परीक्षा में बदलाव को लेकर सछास ने जताई आपत्ति, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीसीएस परीक्षा में बदलाव को लेकर सछास ने जताई आपत्ति, सौंपा ज्ञापन
Tue, 12 Nov 2024 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत कलक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौपते सपा छात्र सभा के कार्यकर्ता।संवाद
पीलीभीत। पीसीएस परीक्षा में बदलाव को लेकर समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने आपत्ति जताई है। इसको लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के बाद लोक सेवा आयोग के नाम ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा गया।
समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव नोमान अली वारसी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एडीएम न्यायिक अजीत परेश को सौंपे ज्ञापन में कहा कि विभिन्न पालियों में प्रश्न पत्रों से अंतर होता है। इसे नॉर्मलाइजेशन से संतुलित नहीं किया जा सकता। इससे विद्यार्थियों के अंक प्रभावित हो सकते हैं।
नॉर्मलाइजेशन लागू होने से परीक्षा परिणाम में असमानता की संभावना बढ़ जाएगी। इस वजह से योग्य उम्मीदवारों के परिणाम प्रभावित हो सकते हैं। पूर्व में भी नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया को लेकर विवाद हुए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में स्केलिंग प्रक्रिया भ्रष्टाचार का कारण रही है। कुछ मामलों की सीबीआई जांच अभी भी चल रही है।
विज्ञापन
मांग की गई कि इन कारणों को ध्यान में रखते हुए आयोग परीक्षा प्रक्रिया को पूर्व की भांति एक ही दिन में आयोजित करे, ताकि विद्यार्थियों को निष्पक्ष और पारदर्शी परिणाम प्राप्त हो सके। इस दौरान जिला सचिव पवन यादव, हसन खां, इमरान मंसूरी, मो. साकिब, रकीब खान, वीरेश यादव, उदित सिंह, अमनदीप आदि मौजूद रहे।