फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sabotage or action Doctor Do not treat the patient

तोड़फोड़ या कार्रवाई पर डॉक्टर नहीं करेंगे रोगी का इलाज

Thu, 30 Jul 2015 11:24 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Thu, 30 Jul 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन

ग्रेजुएट डाक्टर्स एसोसिएशन की बैठक में डॉक्टर दिनेश गुप्ता को अध्यक्ष, अमित विश्वास को सचिव चुना गया। बैठक में किसी रोगी के करीबी द्वारा अनहोनी पर अस्पताल में तोड़फोड़ या चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई करने पर उस रोगी का इलाज किसी चिकित्सक द्वारा न करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

नगर के एक होटल एंड रेस्टोरेंट में चिकित्सकों की बैठक हुई। बैठक में एलोपैथिक, यूनानी, डेंटल, होम्योपैथिक चिकित्सकों ने भाग लिया। बैठक में एसोसिएशन के गठन पर विचार कर डॉ. राजेश अग्रवाल को एसोसिएशन का मुख्य संरक्षक, डॉ. सुधाकर पांडेय को संरक्षक, डॉ. दिनेश गुप्ता को अध्यक्ष, डॉ. अमित विश्वास को सचिव, डॉ. जवाहरलाल जायसवाल, डॉ. शमशुल को उपाध्यक्ष, डॉ. प्रवीन गुप्ता को कोषाध्यक्ष, डॉ. तनवीर अहमद को संयुक्त सचिव चुना गया। इसके अलावा डॉ. अनुज विश्वास, डॉ. पीआर ओझा, डॉ. राजेंद्र शर्मा, डॉ. शकील अहमद, डॉ. यूसुफ खान, डॉ. संजय स्वर्णकर, डॉ. दीपक विश्वास को सदस्य मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. दिनेश गुप्ता ने बताया कि एसोसिएशन नगर और ग्रामीण क्षेत्र में निशुल्क मेडिकल कैंप लगाएगी। कैंप में गरीबों को निशुल्क दवाई बांटी जाएगी। इसके अलावा बाहर के विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुलाकर डॉक्टरों की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। समय-समय पर मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच, विभिन्न पर्वों को मनाया जाएगा। अंत में दो मिनट का मौन रखकर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम की आत्मा की शांति को ईश्वर से प्रार्थना की गई। बैठक में डॉ. सुखदेव चंदी, डॉ. कैलाश, डॉ. अनुभव गुप्ता, डॉ. राधा विश्वास, डॉ. शाहिद, डॉ. यूसुफ, डॉ. शकील, डॉ. शमसुल, डॉ. दीपक विश्वास आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed