फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rural wounded crocodile attack

मगरमच्छ के हमले से ग्रामीण घायल

Wed, 02 Sep 2015 11:24 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 02 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rural wounded crocodile attack
नदी के किनारे मछली का शिकार करते मगरगच्छ ने ग्रामीण पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
शोर शराबा होने पर मगरमच्छ छोड़कर चला गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
शहर से सटे चंदोई गांव के निकट बहने वाली खकरा नदी में बुधवार को दोपहर गांव निवासी 40 वर्षीय प्रेम कुमार मछली का शिकार कर रहा था। इस दौरान नदी से निकले मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने ग्रामीण का जांच के बाद मुंह मारा लेकिन नदी के सामने ही अपने कार्यालय में बैठे टीएच खान और तौफीक अहमद शोर मचाते हुए उस और दौड़े। शोर शराबा होने पर मगरमच्छ ग्रामीण को छोड़ गया। हमले से प्रेम कुमार का बायां पैर जख्मी हो गया। दोनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज करने के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी। टीएच खान ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना सामाजिक वानिकी को दे दी है।
नदी, नाले व तालाबों पर संभल कर जाएं
पीलीभीत। सामाजिक वानिकी के डीएफओ आदर्श कुमार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिले वासियों ने नदी, नाल व तालाबों पर संभल कर जाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि तराई के इस जिले में मगरमच्छ बहुतायत में पाए जाते हैं। यह प्रमुख नदियों के अलावा तालाब और नालों में पहुंच जाते हैं। बरसात के समय भोजन की तलाश में यह अक्सर बाहर निकल जाते हैं या जलक्षेत्र के निकट बैठकर शिकार की तलाश करते हैं और मौका पाते ही हमला कर देते हैं। इससे बचने के लिए उन्होंने सभी से नदी व तालाबों में स्नान करने और मछली आदि का शिकार न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed