{"_id":"664a276a658e0ffbb501e8e5","slug":"rumor-spread-about-religious-place-attempt-to-create-ruckus-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-116598-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धार्मिक स्थल को लेकर फैलाई अफवाह, हंगामा करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धार्मिक स्थल को लेकर फैलाई अफवाह, हंगामा करने की कोशिश
विज्ञापन
पीलीभीत। धार्मिक स्थल के बारे में अफवाह फैलाकर मौके पर पहुंची भीड़ ने हंगामा करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों पर सख्ती दिखाते हुए उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद संबंधित क्षेत्र में रूट मार्च निकाला।
शनिवार रात साढ़े 11 बजे किसी ने अफवाह फैला दी कि कोतवाली क्षेत्र की देवहा पुलिस चौकी के अंदर बने एक धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। थोड़ी देर में यह अफवाह शहर भर में फैल गई। लोग देवहा चौकी के पास पहुंचकर हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी, प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी पवन कुमार पांडेय फोर्स के साथ पहुंच गए।
पुलिस ने भीड़ को समझाना चाहा, लेकिन वह पुलिसकर्मियों से उलझ गए। इसके बाद पुलिस ने सख्ती करते हुए भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस ने देवहा चौकी के समीप स्थित मोहल्ला फीलखाना में रात साढ़े 12 बजे रूट मार्च भी किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी ने बताया कि किसी ने धार्मिक स्थल को तोड़ने की अफवाह फैला दी थी। पुलिस चौकी में स्थित धार्मिक स्थल के समीप दीवार बनवाई जा रही है। अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।