फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ruckus follows student's suspicious death, family blocks road with body

Pilibhit News: छात्र की संदिग्ध मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने शव रखकर मार्ग पर लगाया जाम

Tue, 14 Apr 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 14 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ruckus follows student's suspicious death, family blocks road with body
पीलीभीत। दियोरिया क्षेत्र के मधवापुर गांव में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर युवक को घर बुलाकर मिठाई में जहर देने का आरोप लगाया। मंगलवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजन आक्रोशित हो गए और कार्रवाई की मांग को लेकर बीसलपुर-दियोरिया पर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद 15 मिनट बाद ही जाम खुलवा दिया गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही परिजन अंतिम संस्कार के लिए मानें।
विज्ञापन

गांव मधवापुर निवासी संदीप भारती (20 वर्षीय ) पुत्र मनोज कुमार राजकीय डिग्री कॉलेज हेमपुर बिलसंडा में बीए का छात्र था। खाली समय में संदीप पिता के गांव में स्थित किराने की दुकान पर बैठता था। परिजनों के अनुसार, सोमवार रात को संदीप परिवार के साथ खाना खाकर सो गया था। रात करीब 10 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची दियोरिया पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजन आक्रोशित हो गए। गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिश में संदीप को घर बुलाकर मिठाई में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। आक्रोशित परिजनों ने बीसलपुर- दियोरिया मार्ग पर जाम लगा दिया। हालांकि भनक लगते ही थाना प्रभारी गौतम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को मार्ग से हटवा दिया। 15 मिनट में ही लोगों को मार्ग से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पुलिस ने मृतक के पिता मनोज कुमार की ओर से तीन नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट में बताया कि 10 अप्रैल को उसके पुत्र संदीप कुुमार की गांव के ही ओमप्रकाश पुत्र रामपाल से कहासुनी हो गई थी। जिसका दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। आरोप है कि इसी रंजिश में 13 अप्रैल को उसके पुत्र को ओमप्रकाश ने अपने घर बुलाया और बातों पर फंसाकर उसे जहर मिली मिठाई खिला दी। थोड़ी देर बाद घर पहुंचने पर उसकी हालत बिगड़ने लगी। पूछने पर पुत्र ने बताया कि ओमप्रकाश, उसकी पत्नी रामलाली व मां कमला देवी ने उसे मिठाई खिला दी। सरकारी अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में निष्पक्ष विवेचना की जाएगी। परिजनों की ओर से शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
----
प्रेमप्रसंग को लेकर विवाद की चर्चा
घटना को लेकर गांव में चर्चा रही कि संदीप का आरोपी पक्ष की एक युवती के साथ प्रेमप्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर 10 अप्रैल को दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई थी। सोमवार को संदीप की मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाने शुरू कर दिए। हंगामे के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।

----
मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
संदीप की मौत के बाद मंगलवार को शव जब गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। महिलाएं बदहवास हो गईं। पुत्र की मौत से मां समेत परिवार की अन्य महिलाएं चीख-चीखकर रोती रहीं। हालांकि लोगों ने उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed