फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   RTE Admision

957 गरीब बच्चों को मिलेगा निजी स्कूलों में दाखिला

Thu, 31 Dec 2020 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
RTE Admision
पीलीभीत। गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए आरटीई (शिक्षा का अधिकार) के तहत इस बार 957 बच्चों को प्रवेश दिलाया जाएगा। बीते साल की अपेक्षा यह तीन गुना है।
विज्ञापन

वैसे तो आरटीई के तहत गरीब बच्चों के स्कूलों में दाखिले का पहले से नियम है। इसे लेकर हर साल कई आरोप भी निजी स्कूल संचालकों पर लगते रहे हैं। पिछले साल तो अभिभावक संघ ने प्रदर्शन भी किए थे। इसके बाद करीब 350 बच्चों का दाखिला कराया गया था। इस बार भी शुरुआत में निजी स्कूलों की ओर से टालमटोल का आरोप करने पर कई शिकायतें जिला प्रशासन तक पहुंची थी। इसका संज्ञान लेकर डीएम पुलकित खरे ने स्कूल संचालकों संग बैठक कर नियमानुसार बच्चों के दाखिले करने पर जोर दिया। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए खंड शिक्षाधिकारी और ईओ की ड्यूटी बच्चों के चिह्नीकरण में लगाई गई थी डीएम ने बताया कि विशेष अभियान चलाकर 1230 बच्चों के आवेदन प्राप्त किए गए थे। इसमें से 957 बच्चे पात्र पाए गए हैं। इन सभी का प्रवेश वित्तीय वर्ष 2020-21 में कराए जाने के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed