फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rs 19.66 lakh will be recovered from the then village head and two secretaries of Bamrauli

Pilibhit News: बमरौली की तत्कालीन ग्राम प्रधान और दो सचिवों से होगी 19.66 लाख रुपये की वसूली

Sat, 19 Oct 2024 03:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 19 Oct 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Rs 19.66 lakh will be recovered from the then village head and two secretaries of Bamrauli
पीलीभीत। विकास कार्यों के नाम पर प्रधान और सचिवों की ओर से लाखों रुपये का घोटाला करने के मामले में डीएम ने अब वसूली के आदेश जारी किए हैं। चार साल पुराने इस मामले में डीपीआरओ को तत्कालीन प्रधान और दो सचिवों से 19.66 लाख रुपये वसूलने हैं।
विज्ञापन


बिलसंडा ब्लॉक के गांव बमरौली निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र शिवकुमार सिंह ने शपथपत्र के साथ डीएम को 31 जुलाई 2020 को शिकायती पत्र दिया था। इसमें कहा गया कि गांव की प्रधान और सचिव ने 20 जुलाई 2020 से 28 जुलाई 2020 तक नियम विरुद्ध ढंग से लाखों रुपये खाते निकाले हैं। इस बजट से विकास कार्य भी नहीं हुए। मामले में डीएम की ओर से 21 सितंबर 2020 को जांच के आदेश दिए गए। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता और डीआरडीए के सहायक अभियंता को जांच अधिकारी नामित किया।
विज्ञापन

टीम ने जांच रिपोर्ट सौंपी। प्रधान और सचिव को सरकारी बजट का दुरुपयोग करने का दोषी पाया। इस मामले में बीते दिनों डीएम संजय कुमार सिंह ने रिपोर्ट तलब की। अब डीएम ने तत्कालीन प्रधान ज्ञानवती से 9.83 लाख, सेवानिवृत्त सचिव ओमप्रकाश माथुर से 7,31, 313 रुपये और तत्कालीन सचिव रोहिताश कुमार से 2,51,687 रुपये की वसूली करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed