फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   RPF pasted notice to Illegal shops made on railway land in Pilibhit

Pilibhit: रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से बनीं 80 दुकानों पर नोटिस चस्पा, सप्ताह भर में हटाने की चेतावनी

Sun, 30 Apr 2023 03:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Apr 2023 03:08 PM IST
सार

रेल प्रशासन ने दुकानदारों को सप्ताह भर के भीतर अवैध कब्जा हटाने की चेतावनी जारी की है। ऐसा न होने पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा। रेलवे के नोटिस से दुकानदारों में खलबली मची हुई है। 

विज्ञापन
RPF pasted notice to Illegal shops made on railway land in Pilibhit
आरपीएफ ने मुनादी कर चस्पा किए नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में रेलवे स्टेशन चौराहे से बरहा रेलवे क्रॉसिंग के दोनों और रेलवे की जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर कच्ची पक्की दुकानें बना लीं। रेलवे की जमीन पर कई वर्षों से अवैध रूप से जमे हुए हैं। अब अवैध कब्जे को लेकर रेलवे प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद एक दिन पूर्व आरपीएफ की और से अवैध कब्जे हटाए जाने एवं जमीन से संबंधित दस्तावेजों को लेकर मुनादी कराई गई थी। इसके बाद रविवार को आरपीएफ के सहयोग से अवैध रूप से बनाई गई करीब 80 कच्ची और पक्की, खोखा  की दुकानों पर नोटिस को चस्पा किया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

छह मई तक हटा लें अतिक्रमण 

नोटिस में कहा गया है कि स्टेशन रोड मार्ग पर स्टेशन चौराहा तक रोड के दोनों तरफ रेलवे भूमि पर अतिक्रमण कर कच्ची एवं पक्की दुकानों का निर्माण किया गया है। उक्त अतिक्रमण को छह मई तक सभी लोग खुद ही हटा लें। ऐसा न होने पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा। रेलवे की ओर से नोटिस चस्पा होने के बाद दुकानदारों में खलबली मची हुई है। 

इंस्पेक्टर आरपीएफ शाहनवाज हुसैन ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एक दिन पूर्व अनाउंसमेंट कराया गया था। इसके बाद रविवार को टीम के साथ अवैध रूप से बनाई गई करीब 80 दुकानों पर नोटिस चस्पा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed