फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rotary 's unique tree in Bhandara Plants that were distributed in 2100

रोटरी के अनूठे वृक्ष भंडारे में 2100 पौधे किए गए वितरित

Tue, 11 Aug 2015 10:56 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 11 Aug 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन

रोटरी क्लब के तत्वावधान में हुए वृक्ष भंडारे में मंगलवार को विभिन्न प्रजातियों के 2100 पौधे वितरित किए गए। वहीं मुक्तिधाम पर सदस्यों ने पौधरोपण किया और ठंडे पानी की टंकी दान में दी।

विज्ञापन

शहर स्थित मुक्तिधाम में मंगलवार सुबह रोटरी के डिस्ट्रिक गवर्नर शरत चंद्रा ने पौधरोपण का शुभारंभ किया। क्लब सदस्यों ने यहां करीब सौ पौधे रोपे गए। मुक्तिधाम में क्लब द्वारा एक ठंडे पानी की टंकी सौंपीं गई। इसके बाद अशोक कालोनी ग्राउंड में अनूठा वृक्ष भंडारा आयोजित किया गया। इस वृक्ष भंडारे में लोगों को भोजन के स्थान पर पौधे बांटे गए। यहां करीब 2100 लोगों को आम, अमरूद, अनार, ग्लोय, चितवन, नीम, कचनार आदि के पौधे बांटे गए।
विज्ञापन


पुष्प में खुला जिले का पहल ई लर्निंग सेंटर
रोटरी अंतर्राष्ट्रीय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत पुष्प इंस्टीट्यूट में ई लर्निंग सेंटर की स्थापना की गई। रोटरी के डिस्ट्रिक गर्वनर शरत चंद्रा ने सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में ई-लर्निंग के माध्यम से पूरी दुनिया से जुड़कर व्यक्ति पूरी दुनिया की जानकारी प्राप्त कर सकता है। जो विकास के लिए अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि यह सेंटर बरेली, आगरा, मुरादाबाद व कानपुर का प्रथम ई लर्निंग सेंटर है। इस मौके पर चीफ डिस्ट्रिक सेकेट्रेरी राजेश भार्गव, अध्यक्ष सीए संजय अग्रवाल, एडीजी सतीश जायसवाल, बृजलाल, पीएस सैहमी, अनिल अग्रवाल, इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक एसपीएस संधू मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed