{"_id":"611e9e458ebc3e7a157ea085","slug":"roadways-pilibhit-news-bly45688199","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को बस में मुफ्त सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को बस में मुफ्त सफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर्व को लेकर महिलाओं को बेहतर यात्रा सुविधा देने के परिवहन निगम की ओर से चालक और परिचालक की पांच दिन के लिए छुट्टियों पर रोक लगा दी है। गैर हाजिर चल रहे कर्मचारियों को तत्काल बुलाने के लिए भेजा गया है। इससे रक्षाबंधन को लेकर बसों का संचालन सुचारु रुप से हो सके। रक्षाबंधन के दिन बहनों को 24 घंटे के लिए सफर मुफ्त किया गया है।
परिवहन निगम ने रक्षाबंधन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। रोडवेज बसों की मरम्मत का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। इसके अलावा चालक और परिचालकों की 20 अगस्त से 25 अगस्त तक के लिए अवकाश देने पर रोक लगा दी गई है। गैर हाजिर चल रहे चालक और परिचालकों को भी तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी कोई गैर हाजिर कर्मचारी नहीं लौटता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रक्षाबंधन पर महिलाओं को सुचारु रूप से सफर करने के लिए परिवहन निगम सभी खामियों को दूर कराने में जुटा है। इधर, मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन निगम की ओर से 21 अगस्त की रात से 22 अगस्त की रात तक 24 घंटा के लिए महिलाओं को मुफ्त में सफर कराएगा। इसके अलावा लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाएं जाएंगे।
इन रूटों पर रक्षाबंधन के दिन बढ़ाएं जाएंगे फेरे
बरेली, बीसलुपर, दियोरियां, चंदिया, गभिया, कसगंजा, उमरसढ़, बिलसंडा, न्यूरिया, घुंघचाई के लिए चलने वाली बसों के महिलाओं को सुविधा देने के लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा लंबे रूट की बसों को भी लोकल रूटों पर भेजा जाएगा। इससे लोगों को सफर में आसानी हो सके।
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर यात्रियों को बेहतर सफर देने के लिए तैयारियां पूरी की जा रही है। इससे किसी को कोई दिक्कत न हो सके। चालक और परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं हैं। जो गैरहाजिर चल रहे हैं। उन्हें भी तत्काल ड्यूटी ज्वॉइन के लिए पत्र भेजा गया है। 24 घंटा तक महिलाओं को मुफ्त में सफर करने की सुविधा दी गई हैञ। - दीनानाथ स्टेशन इंचार्ज, परिवहन निगम