फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roadways buses started operating on the Madhotanda route.

Pilibhit News: माधोटांडा रूट पर शुरू हुआ रोडवेज बसों का संचालन

Tue, 02 Jun 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses started operating on the Madhotanda route.
पीलीभीत। माधोटांडा मार्ग पर एक बार फिर रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। पूर्व में इस रूट पर बस संचालन बंद होने के बाद यात्रियों को पिकअप व अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। अब दोबारा इस बस के संचालन से यात्रियों को माधोटांडा, कलीनगर क्षेत्र में जाने के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा व विभागीय राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। गौहनियां चौराहे से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर माधोटांडा क्षेत्र व तहसील कलीनगर स्थित है। जंगल के चलते इस रूट पर सरकारी रोडवेज बसों का संचालन नहीं होता था। माधोटांडा, कलीनगर के लोगों को मैजिक व अन्य वाहन से ही जाना पड़ता था। पूर्व में लगभग छह माह पहले इस रूट पर सर्वे के बाद रोडवेज बस सेवा का संचालन शुरू किया गया, लेकिन मार्ग की खराब स्थिति व मैजिक चालकों की मनमर्जी के चलते यात्रियों की क्षमता कम रही व बस घाटे में जाने लगी व कई समय तक बस बंद रही।
विज्ञापन

दोबारा बस की लगातार मांग को लेकर एक बस फिर से माधोटांडा रूट पर संचालन के लिए दी गई है। संचालन का समय शाम चार बजे रखा गया। इससे यात्रियों को जंगल के सफर में मैजिक व अन्य मार्ग की अपेक्षा सुरक्षा मिलेगी। एआरएम विपुल पाराशर ने कहा कि अभी बस सीधे माधोटांडा रूट पर जा रही है। इसको कलीनगर भी डायर्वट किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed