{"_id":"6a07857944b0bc9ca2072db4","slug":"roadways-buses-do-not-provide-first-aid-empty-first-aid-boxes-hang-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-159543-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रोडवेज बसों में नहीं प्राथमिक उपचार के इंतजाम, खाली टंगे फर्स्ट एड बॉक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रोडवेज बसों में नहीं प्राथमिक उपचार के इंतजाम, खाली टंगे फर्स्ट एड बॉक्स
विज्ञापन
फर्स्ट एड बॉक्स की खाली पड़ी जगह। संवाद
यात्री सुविधा के नाम पर लिए जा रहे यात्रियों से रुपये, सुविधाओं के नाम पर खानापूरी, पुरानी बसों में फर्स्ट एड बॉक्स ही हो चुके गायब
पीलीभीत। रोडवेज बसों में यात्रियों के चोट लगने पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था नहीं है। महीनों-सालों से रोडवेज बसों में सिर्फ दिखावा के लिए फर्स्ट एड बॉक्स टंगे हुए हैं। उनमें प्राथमिक उपचार की सामग्री नहीं है। शुक्रवार को कई रोडवेज बसों में फर्स्ट एड बॉक्स खुलवाकर चेक किए तो उसमें स्थिति बेहद दयनीय नजर आई। फर्स्ट एड बॉक्स टंगे मिले, लेकिन उनमें सामग्री नहीं।
यहां तक दो इंच वाली पट्टी, मरहम अन्य सामान गायब था। अधिकांश बसों की स्थिति में यही स्थिति सामने आई। इससे माना जा रहा है कि परिवहन निगम यात्रियों को चोट लगने पर उन्हें प्राथमिक उपचार देने के लिए गंभीर नहीं है। जबकि शासन स्तर से कई बार फर्स्ट एड बॉक्स में सामग्री रखने के निर्देश दिए जा चुके हैं। पीलीभीत डिपो की ज्यादातर बसों में फर्स्ट एड बॉक्स खाली मिले हैं। रुहेलखंड डिपो की बसों में भी बिना सामग्री के फर्स्ट एड बॉक्स टंगे हुए हैं। संवाद
--
खाली दिखी जगह, फर्स्ट एड बॉक्स का पता नहीं
शहर में सोमवार को नौगवां चौराहे पर दिल्ली जाने के लिए बस यूपी78-जेटी-8710 खड़ी थीं। चालक-परिचालक यात्रियों को बैठाने के लिए आवाज लगा रहे थे, बस में एक भी यात्री नहीं था। फर्स्ट बॉक्स के लिए चिन्हित की गई जगह खाली पड़ी थी। वहां पर कोई बॉक्स नहीं था।
विज्ञापन
-- -
दूसरी बस में भी नहीं दिखा बॉक्स
नौगवां चौराहे पर खड़ी बस यूपी78-केटी-9345 के बस के चालक-परिचालक नीचे खड़े आपस में कुछ बातचीत कर रहे थे। बस में चढ़ा तो उसमें कुछ यात्री मौजूद दिखे। बस में प्राथमिक चिकित्सीय बॉक्स नहीं दिखाई दिया।
-- -
खोलने पर मिला खाली
ठीक इसी बस के पीछे करीब एक बस खड़ी थी। बस में पहुंचने पर बस का चालक सीट पर महिला परिचालक बोनट पर बैठी मिली। बताया कि इसमें कोई दवा नहीं है। दवा के नाम पर उन्हें कुछ नहीं दिया जाता है। बॉक्स खोलने पर वह खाली मिला।
-- -
फर्स्ट बॉक्स में दिखा एक छोटा सा थैला, वह भी खाली
असम चौराहे पर गोला जाने वाली बस में फर्स्ट एड बॉक्स बंद था। खोलने पर उसमें एक थैला नुमा बैग दिखा। अंदाजा लगाया कि इसमें दवा हो सकती है, लेकिन वह भी खाली निकला।
--
इसलिए बसों में रखे जाते हैं फर्स्ट एड बॉक्स
रोडवेज बसों में फर्स्ट एड बॉक्स (प्राथमिक उपचार पेटी) मुख्य रूप से यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और आकस्मिक चिकित्सा सहायता के लिए रखे जाते हैं। यह छोटी-मोटी चोटों, कटन, जलने, या अचानक तबीयत खराब होने (जैसे उल्टी, चक्कर) पर तुरंत राहत पहुंचाने का सबसे पहला माध्यम है, जो अस्पताल पहुंचने से पहले मदद करता है।
--
बस के संचालन से पूर्व उनमें प्राथमिक उपचार के लिए दवाएं रखवाने के निर्देश हैं। जिन बसों के फर्स्ट एड बॉक्स खाली है। उनकी जानकारी कर उनमें प्राथमिक उपचार में दी जाने वाली दवाओं को रखवाया जाएगा।- विपुल पाराशर, एआरएम।