{"_id":"6a2c4bd6da9ac7bc540c9337","slug":"roadways-bus-operations-on-the-deoriya-route-will-start-soon-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-161669-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दियोरिया मार्ग पर जल्द शुरू होगा रोडवेज बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दियोरिया मार्ग पर जल्द शुरू होगा रोडवेज बसों का संचालन
Fri, 12 Jun 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। दियोरिया मार्ग पर जल्द ही रोडवेज बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। लंबे समय से क्षेत्रीय लोग इस मार्ग पर रोडवेज डिपो की बस के संचालन को लेकर मांग करते चले आ रहे हैं। अब विभागीय अफसरों की ओर से इसको लेकर हरी झंडी दी गई है।
स्थानीय डिपो से कुल 111 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें 40 से अधिक बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर किया जा रहा है। इसके अलावा कानपुर, हल्द्वानी, लखनऊ, रुद्रपुर सहित अन्य इलाकों के लिए की जा रही है। स्थानीय मार्गों पर बसों का संचालन कम होने से लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
बीसलपुर तहसील क्षेत्र के दियोरिया मार्ग पर बसों का संचालन न होने से इस मार्ग को लोगों का दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत छात्र-छात्राओं व दैनिक कर्मचारियों को होती है। इसको लेकर लगातार क्षेत्रीय लोगों की ओर से मांग की जा रही है, लेकिन अब इसको लेकर अफसरों की ओर से हरी झंडी दे दी गई है।
विज्ञापन
इस मार्ग पर बसों का संचालन किया जाएगा। इससे क्षेत्रीय लोगों को राहत मिलेगी। एआरएम प्रांशु पाठक ने बताया कि स्थानीय मार्गों पर बसों का संचालन बेहतर हो। इसको लेकर लगातार कार्ययोजना बनाई जा रही है। जल्द ही सभी स्थानीय मार्गों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।