फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roadways Bus Operations Halted for Four Hours Passengers Inconvenienced in Pilibhit

Pilibhit News: रोडवेज डिपो पर लापरवाही, चार घंटे थमे 46 बसों के पहिये, भीषण गर्मी में यात्री हुए परेशान

Mon, 25 May 2026 03:53 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 25 May 2026 03:53 PM IST
सार

पीलीभीत में सोमवार सुबह डीजल स्टेशन समय से नहीं खोलने के चलते बस अपने गंतव्य के लिए समय से नहीं निकाल पाई। लगभग चार घंटे तक 46 बसों के पहिए रुके रहे। चार घंटे बाद बसों में डीजल भरने के बाद बसें रवाना हुईं। 

विज्ञापन
Roadways Bus Operations Halted for Four Hours Passengers Inconvenienced in Pilibhit
रोडवेज बसें - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत में रोडवेज बस अड्डा परिसर के डीजल डिपो पर कर्मियों की लापरवाही के कारण डीजल न मिलने से सोमवार सुबह 46 बसों के पहिये चार घंटे के लिए थम गए। इससे 12 मार्गों पर बसों का संचालन प्रभावित रहा। इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत यात्रियों को हुई। अब डीजल डिपो पर समय से न पहुंचने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




स्थानीय रोडवेज बस अड्डा परिसर में ही डीजल डिपो है। यहीं से रोडवेज बसों में डीजल भरा जाता है। सोमवार सुबह डीजल भरवाने के लिए बसों की लाइन लगी थी, लेकिन डीजल डिपो पर कोई कर्मचारी नहीं था। जिन बसों को सुबह छह बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना होना था। वे बसें भी डीजल भरवाने की लाइन में लगी थीं। इससे वहां बसों की संख्या बढ़ती गई। इससे बस अड्डे के बाहर जाम की स्थिति बन गई। डीजल डिपो के कर्मचारियों के समय पर न आने की वजह से सुबह 6 बजे से 10 बजे तक बसों का संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


देरी से आए कर्मचारियों ने बारी-बारी से बसों में डीजल भरना शुरू किया। देरी की वजह से बसों में डीजल भरवाने के लिए होड़ मच गई। किसी तरह बसों में डीजल भरा गया। इस दिक्कत में 46 बसें फंस गईं। वे बसें डीजल मिलने के बाद यात्रियों को लेकर अपने गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यात्रियों ने लिया निजी वाहनों का सहारा
देरी के चलते तमाम यात्री मैजिक, प्राइवेट वाहन आदि का सहारा लेकर अपने गंतव्य के लिए चले गए। हालांकि, जिन कर्मचारियों की लापरवाही से बसों का संचालन ठप हुआ। अब उन पर विभागीय कार्रवाई करने की तैयारी शुरू हो गई है।

इन 12 रूट पर थमे रहे 46 रोडवेज बसों के पहिए
विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह समय से डीजल न मिलने की वजह से बरेली की 10, मथुरा 2, अलीगढ़ 1, आगरा 1, कानपुर 1, मैनपुरी 1, बिजनौर 2, काशीपुर 1, रुद्रपुर 2, टनकपुर 8, दिल्ली रूट 15, लखनऊ की 2 बसों का समय से संचालन नहीं हो पाया। यह सभी बसें 4 घंटा देरी से रवाना हुईं।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विपुल पाराशरी ने बताया कि डीजल डिपो के कर्मचारियों के समय से डयूटी पर नहीं पहुंचने की वजह से बसों में डीजल भरने में देरी होने की बात सामने आई है। संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय को पत्र लिखा जा रहा है। इस तरह की विभागीय लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed