फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roadways arrangements are in shambles, travelling in illegal and cargo vehicles is dangerous.

Pilibhit News: रोडवेज के इंतजाम धड़ाम, डग्गामार व मालवाहक वाहनों से खतरे में सफर

Tue, 03 Mar 2026 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Roadways arrangements are in shambles, travelling in illegal and cargo vehicles is dangerous.
करन।
स्थानीय मार्गों पर भटकते रहे यात्री, नहीं मिली रोडवेज बसें
विज्ञापन

पीलीभीत। यात्रियों की भीड़ बढ़ी तो पीलीभीत डिपो की व्यवस्थाएं धड़ाम हो गई। दिल्ली, जयपुर, रुद्रपुर, लखनऊ आदि शहरों से जिला मुख्यालय पहुंचने वाले यात्रियों को स्थानीय मार्गों पर बसों की सुविधा नहीं मिली। यात्रियों को डग्गामार व मालवाहक वाहनों से खतरे के बीच सफर करना पड़ा। कुछ मार्गों के यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद रोडवेज बस मिली तो खड़े होकर सफर करना पड़ा। उधर, रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ उमड़ी।
सोमवार की दोपहर करीब 12.43 बजे शहर असम चौराहे पर एक भी रोडवेज बस नहीं दिखी। पूरनपुर मार्ग पर गोला, लखीमपुर, सीतापुर सहित अन्य जगहों पर तमाम यात्री बस का इंतजार कर रहे थे। सवारियां बसों के आने के समय की जानकारी करते नजर आईं। करीब एक घंटे के बाद गोला डिपो की बस पहुंची। सीट को लेकर यात्रियों में मारामारी दिखाई दी। कई यात्रियों ने बस में खड़े होकर सफर किया। बीसलपुर मार्ग पर भी यही नजारा दिखा। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि स्थानीय मार्गों पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

डग्गामार और पिकअप से किया सफर
रोडवेज बस न मिलने पर कई यात्रियों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। चालकों ने यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए सामान्य दिनों से 10 रुपये तक अधिक किराया वसूला। बीसलपुर मार्ग के यात्रियों को 50 की जगह पर 60 से 70 रुपये किराया देना पड़ा। कई यात्री पिकअप में सवार होकर गंतव्य को रवाना हुए। यात्रियों ने अन्य मालवाहक वाहनों से भी सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में सीट के लिए धक्का-मुक्की
शहर के नौगवां और असम चौराहे के साथ ही रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। बाहर से आने वाले कामगारों के साथ ही स्थानीय लोग भी अपने घरों की वापसी कर रहे हैं। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे त्रिवेणी एक्सप्रेस के स्टेशन पहुंचते ही यात्रियों में धक्का-मुक्की का नजारा दिखा। ट्रेन में सवार होने और सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। इसके बाद भी यात्रियों को सीट नहीं मिल सकी। अन्य ट्रेनों में भी यही नजारा दिखा।
-------
सितारगंज में काम करते हैं। होली पर्व को लेकर गोला गोकर्णनाथ घर जा रहे हैं। करीब आधे घंटे से बस का इंतजार कर रहे है, लेकिन बस नहीं आई है। बस की जानकारी भी नहीं मिल पा रही है।- प्रेमपाल

--
रुद्रपुर में काम करते है। पर्व मनाने घर जा रहे हैं। काफी देर से चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बस नहीं आई है। अब किसी अन्य वाहन से सफर करना होगा।- करन

करन।

करन।

करन।

करन।

करन।

करन।

करन।

करन।

करन।

करन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed