{"_id":"66888a6a779f9c83e3000fe4","slug":"roads-turned-into-ponds-after-the-rain-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-119004-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बारिश के बाद तालाब बनीं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बारिश के बाद तालाब बनीं सड़कें
Sat, 06 Jul 2024 05:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
गांव राठ से कमलापुर तक जाने वाली सड़क बरसात में धंसी।स्रोत:ग्रामीण
पीलीभीत/बीसलपुर। बृहस्पतिवार की रात से जारी बारिश के चलते शुक्रवार को शहर की सड़कें तालाब बन गईं। लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। वहीं, देहात क्षेत्र में कच्चे रास्तों पर कीचड़ होने से लोग फिसलते रहे। जिले में 30 मिमी की बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग ने सात जुलाई तक बारिश का अनुमान जताया है।
बृहस्पतिवार रात तेज बारिश हुई। सुबह के समय कुछ देर के लिए बारिश थमी तो लोगों ने अपना काम शुरू किया। इसके बाद सुबह नौ बजे से बारिश ने रफ्तार को पकड़ लिया। इसके बाद दिनभर कभी तेज तो कभी धीमी बारिश का सिलसिला जारी रहा। शहर के निचले हिस्सों में जगह-जगह रास्तों पर जलभराव होने से आवागमन में कठिनाई हुई। शहर की अशोक कॉलोनी, टनकपुर हाईवे, बल्लभनगर में नाली का पानी सड़क पर आ गया।
बीसलपुर क्षेत्र के गांव कुसुमा के प्राथमिक विद्यालय के प्रवेशद्वार के पास जलभराव की वजह से शुक्रवार को बच्चे पानी से होकर विद्यालय पहुंचे। नगर में भी कई स्थानों पर जलभराव हो गया था, जिससे यातायात बाधित रहा। बारिश के कारण सरकारी कार्यालय, संस्थाओं, ट्रेनों और बाजारों में कम भीड़ रही।
विज्ञापन
अब तक हो चुकी 115 मिमी बारिश
26 जून को जिले में मानसून ने दस्तक दी थी। जून माह में जिले में 60 मिमी बारिश हुई। इस माह में शुक्रवार तक 55 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है, इसमें शुक्रवार को हुई 30 मिमी बारिश भी शामिल है। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया सात जुलाई तक बारिश का क्रम बना रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.1 और न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
बारिश में धंसी सड़क, शिकायत
फोटो 18-
बिलसंडा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव राठ से कमलापुर तक जाने बाली सड़क पहली बारिश में धस गई। जेई ने ठेकेदार को नोटिस देकर सड़क को सही कराने के निर्देश दिए हैं।
करीब एक किलोमीटर का मार्ग 60 लाख की लागत से पीडब्ल्यूडी ने बनवाया था। पहली बारिश में सड़क धसने पर गांव राठ निवासी कुलदीप सिंह ने जेई और विधायक से शिकायत की। शिकायत के बाद जेई गौरव ने सड़क का निरीक्षण किया। जेई ने बताया कि ठेकेदार को नोटिस देकर सड़क सही कराने के लिए कहा गया है।
-- -- -- -
बारिश ने उड़ाया बिजली आपूर्ति का फ्यूज
लोकल फॉल्ट के चलते कई मोहल्लों की बिजली गुल, देर शाम तक बहाल नहीं हुई आपूर्ति फोटो 19
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत/बरखेड़ा/बीसलपुर। बारिश के साथ ही शहर में लोकल फॉल्ट की भी झड़ी लग गई। शहर के कई मोहल्लों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति का संकट रहा। इसके चलते लोगों को परेशान होना पड़ा।
जंफर टूटने से एकता नगर, भूरे खां की आपूर्ति रात में करीब दो घंटे प्रभावित रही। इसके अलावा मोहल्ला मुनींर खां में भी करीब एक घंटा बिजली गुल रही। अवर अभियंता जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगहों पर फाॅल्ट की वजह से आपूर्ति प्रभावित हुई थी। इन्हें दुरुस्त कराने के बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
वहीं, बरखेड़ा में फॉल्ट के चलते नगर के वार्ड नंबर दो, तीन व सात में बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार तक करीब 10 घंटे विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। वार्ड के रहने वाले नागेंद्र गंगवार का कहना है कि आए दिन आपूर्ति प्रभावित हो रही है। जानकारी के बाद भी अफसर और कर्मचारी ध्यान नहीं देते हैं। अजीत सक्सेना का कहना है कि बमुश्किल दस घंटे ही बिजली मिल रही है।
बीसलपुर के गांव अमरा करोड़ में बृहस्पतिवार को पूरे दिन बिजली नदारद रही, जिससे ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ी। ग्रामीणों का आरोप है कि संपर्क करने के बाद भी विद्युत निगम के जिम्मेदार ध्यान नहीं देते। अधिशासी अभियंता जितेेंद्र कुमार ने बताया कि बिजली की कटौती स्थानीय स्तर से नहीं की जा रही है।