फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roads cut off in floods... proposal for repairs is in limbo

Pilibhit News: बाढ़ में कटीं सड़कें... हिचकोले खा रहा मरम्मत का प्रस्ताव

Mon, 10 Mar 2025 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 10 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Roads cut off in floods... proposal for repairs is in limbo
पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर डगा पुल पर बंद पड़ा यातायात। संवाद 
पीलीभीत। ग्रामीण क्षेत्र में बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुईं सड़कें परेशानी का सबब बनी हुई हैं। सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दम भरने वाले अफसर आठ माह बाद भी इनकी मरम्मत का प्रस्ताव तक मंजूर नहीं करा सके। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इन मार्गों को चलने लायक तो बना दिया गया है, मगर अस्थायी निर्माण हादसे का कारण बन रहा है। आए दिन वाहन सवार जख्मी हो रहे हैं। लोगों की जान का जोखिम भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थानीय अधिकारियों की लचर पैरवी के कारण प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हो पा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

---------
आठ माह में एक पुलिया का नहीं हो सका निर्माण
माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग
जुलाई 2024 में आई बाढ़ के दौरान इस मार्ग की तीन पुलिया बह गई थीं। कई स्थानों पर मार्ग धंस गया था। अस्थायी कार्य कराकर आवागमन तो शुरू करवा दिया गया, लेकिन अब तक एक भी पुलिया का निर्माण शुरू नहीं हो सका। इस मार्ग से 30 गांवों के 50 हजार लोगों का आवागमन होता है। पीटीआर आने वाले सैलानी भी इस मार्ग से गुजरते हैं। अफसर प्रस्ताव भेजने की बात कहकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं, जबकि लोग जोखिम के बीच सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन


दो स्थानों पर कटे मार्ग की स्थिति जस की तस
कलीनगर- पूरनपुर मार्ग
कलीनगर क्षेत्र के लोगों को पूरनपुर से जोड़ने वाला यह मार्ग पुल के निकट कट गया था। अब तक सुधार के नाम पर सिर्फ संकेतक लगाए गए हैं। यहां कई हादसे हो चुके हैं। ट्रैक्टर-ट्राॅली और टेंपो पलटने की घटनाएं भी हुईं। आठ माह बीतने के बाद भी सुधार की कवायद एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थायी कार्य कब होगा, पता नहीं
शाहगढ़- कलीनगर मार्ग
बाढ़ के दौरान इस मार्ग पर शाहगढ़ क्राॅसिंग के पास पुल का संपर्क मार्ग कट गया था। इससे आवागमन ठप हो गया था। एक माह पूर्व लोक निर्माण विभाग की ओर से मिट्टी का भराव कराया गया। इससे मार्ग पर आवागमन तो शुरू हो गया, लेकिन अव्यवस्थाएं हावी हैं। लोग जोखिम के बीच सफर कर रहे हैं।

दो साल बाद भी पूरा नहीं हो सका निर्माण
हरदोई ब्रांच पुल
पूरनपुर- पीलीभीत हाईवे पर ब्रिटिश काल में बना यह पुल जर्जर हो चुका है। दो साल पहले यहां नए पुल का निर्माण शुरू कराया गया, पर अब तक काम पूरा नहीं हो पाया है। रोज पांच हजार से अधिक वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। पुराने जर्जर पुल से वाहन गुजरने के दौरान आए दिन जाम लगता है। यहां अब तक 80 फीसदी काम ही हो पाया है।

यातायात बंद होने से और बढ़ गईं मुश्किलें
डगा पुल
दो राज्यों को जोड़ने वाले पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर स्थित डगा पुल में दरारें आने के बाद दो दिन पहले यातायात बंद कर दिया गया। सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने पुल का निर्माण कराने के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा है। प्रस्ताव मंजूर होने, टेंडर निकालकर काम शुरू कराने और निर्माण पूरा होने में लंबा समय लगेगा। ऐसे में खटीमा और पीटीआर के लिए जाने वाले यात्रियों को कई महीने परेशानी उठानी पड़ेगी।

बैठकों में गूंज रहा मुद्दा, फिर भी काम अधर में
बाढ़ से कटी अमरिया, माधोटांडा, कलीनगर क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत न होने से लोग परेशान हैं। जिला मुख्यालय पर होने वाली बैठकों में भी हर बार यह मुद्दा उठता है। उद्योग बंधु, किसान दिवस में सड़कों के निर्माण का मुद्दा उठाया गया। डीएम ने पैरवी तेज करने के निर्देश दिए थे, मगर काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है।

वर्जन
बाढ़ से कटे मार्गों को सुधारने के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। जल्द ही प्रस्तावों पर मंजूरी मिलने की उम्मीद हैं। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - राजेश चौधरी, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर डगा पुल पर बंद पड़ा यातायात। संवाद 

पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर डगा पुल पर बंद पड़ा यातायात। संवाद 

पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर डगा पुल पर बंद पड़ा यातायात। संवाद 

पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर डगा पुल पर बंद पड़ा यातायात। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed