फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Road dug for pipeline, people facing problems

Pilibhit News: पाइप लाइन के लिए खोद दी सड़क, लोगों को दिक्कत

Thu, 01 Feb 2024 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Road dug for pipeline, people facing problems
बीसलपुर के गांव भोगपुर में जल निगम के ठेकेदार के विरोध में विरोध जताते ग्रामीण । संवाद
ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन, जताया आक्रोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। गांव भोगापुर के लोगों ने पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क सही न कराए जाने से क्षुब्ध होकर बुधवार को ग्राम प्रधान के घर के सामने जलनिगम के ठेकेदार के प्रति प्रदर्शन किया।
भोगपुर के कुछ लोग बुधवार को ग्राम प्रधान लड़ैती देवी के घर के सामने पहुंचे और जल निगम के ठेकेदार के प्रति विरोध जताने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि जल निगम के ठेकेदार ने पाइप लाइन बिछाने के नाम पर सड़कों और गलियों को खोदकर छोड़ दिया। पाइप लाइन बिछाने के बाद भी ठेकेदार ने उन सड़कों और गलियों को सही नहीं कराया।
विज्ञापन

सड़कें और गलियां काफी ऊबड़-खाबड़ स्थिति में हैं। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को गुजरने में काफी दिक्कत होती है। ठेकेदार से जब उन सड़कों और गलियों को पहले की तरह करने को कहा गया तो उसने उनकी बात अनसुनी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पौन घंटे बाद ग्रामीण तब संतुष्ट होकर अपने घरों को लौटे, जब प्रधान के पति रामसरन ने उनकी समस्या का अतिशीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। विरोध जताने वालों में प्रेमपाल कश्यप, शिवराज, राहुल, रामकिशोर, राधेश्याम, महेंद्रपाल, नीरज कुमार, भजनलाल, किशोर कुमार, देशराज और दुर्गाप्रसाद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed