{"_id":"6a50035a77bbc0bcec0c7fda","slug":"road-construction-stalled-due-to-lack-of-certificate-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-163706-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रमाण पत्र के बिना सड़क निर्माण अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रमाण पत्र के बिना सड़क निर्माण अटका
विज्ञापन
बीसलपुर। रेलवे की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र न दिए जाने के कारण मिघोना हाॅल्ट से गांव तक एक किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण का मामला अटक गया है।
करीब छह माह पहले स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने मिघोया रेलवे हाॅल्ट पर एक जनसभा की थी। उस दौरान ग्रामीणों ने उनसे हाॅल्ट से अपने गांव तक जाने वाली एक किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क को पक्का करवाने की मांग की थी। ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्यमंत्री को यह भी बताया था कि यह सड़क रेलवे के क्षेत्र में आती है, इसलिए जब तक रेलवे अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं देगा, तब तक लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इस सड़क को पक्का नहीं करवा पाएंगे।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को रेलवे से शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर इस सड़क को पक्का करवाने के निर्देश दिए थे। विभाग के अधिकारियों ने रेलवे के जिम्मेदारों को पत्र भेजकर अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा था। रेलवे के अधिकारियों ने अब तक लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया है,
अधिशासी अभियंता वीके जैन ने बताया कि अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलते ही पक्की सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। संवाद