{"_id":"573f4c754f1c1b9857ac7ff7","slug":"road-construction-in-early-hotmics-mess","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटमिक्स रोड निर्माण के शुरूआत में ही गड़बड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटमिक्स रोड निर्माण के शुरूआत में ही गड़बड़
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 20 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों की लागत से बनाए जा रहे पूरनपुर खटीमा मार्ग निर्माण के शुरूआती दौर में ही गड़बड़ी शुरू हो गई है। आरोप है कि निर्माण सामग्री में खारजा नहर की रेत को मिलाकर डाला जा रहा है। उधर, जब रेत से भरी एक ट्राली का पीछा करते हुए सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता हॉटमिक्स प्लांट पर पहुंचे तो ठेकेदार के आदमियों ने उनसे अभद्रता की। सहायक अभियंता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
क्षेत्रवासियों की मांग पर सरकार ने पूरनपुर-खटीमा मार्ग को हाटमिक्स से बनाने को मंजूरी दी थी। करीब 33 करोड़ की लागत से बनने वाले इस मार्ग का सप्ताह भर पहले विधायक पीतमराम ने शिलान्यास किया था। संबंधित ठेकेदार ने खारजा नहर के पास अब्दुल खलीक का प्लाट ठेकेे पर लेकर हॉट मिक्स प्लांट लगाया है। आरोप है कि जब मार्ग का चौड़ीकरण करने के लिए चौड़ाई वाले स्थान पर फाउंडेशन बनाने का काम शुरू हुआ तो उसमें मानक के विपरीत निर्माण सामग्री लगानी शुरू कर दी गई। मामले की भनक पर प्रधानपति राममूर्ति सिंह के साथ तमाम लोग मौके पर जा पहुंचे और इसका विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों द्वारा कार्य बंद कराने की चेतावनी के बाद ठेकेदार के प्रतिनिधि ने आगे से पूरी गुणवत्ता से कार्य कराने का आश्वासन दिया।
उधर, मार्ग चौड़ीकरण को लेकर दोनों ओर खुदाई कर छोटा पत्थर और मोरंग बिछाया जाना है, जिसे लालकुंआ से लाया जाना था। आरोप है कि प्लांट के समीप स्थित खारजा नहर से रेत को निकवाकर उसे मोरंग के साथ मिलवाकर सड़क पर डलवाया जा रहा है। इसकी सच्चाई तब और भी पुख्ता हो गई, जब सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता पीके तिवारी ने रेत से भरी एक ट्राली का पीछा किया और वह प्लांट में जा घुसी। सहायक अभियंता भी प्लांट पर जा पहुंचे, लेकिन उन्हें प्लांट के बैरियर पर ही रोक लिया गया। इस पर सहायक अभियंता और ठेकेदार के आदमियों के बीच नोकझोंक भी हुई। इस पर उन्होंने थाने जाकर रेत खनन की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन
उधर, सहायक अभियंता पीके तिवारी ने बताया कि मैंने रेत से भरी ट्राली का पीछा किया था जो बाद में प्लांट में जाकर घुस गई थी। जब वहां पहुंचा तो ठेकेदार के लोगों ने अभद्रता की। इसकी तहरीर पुलिस को दी गई है।