{"_id":"d3c393a5e88aaeb957bc1c952b99d5bf","slug":"road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आए बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आए बाइक सवार की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 09 Dec 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के अनुसार बरेली जिले के थाना क्यूलड़िया के गांव बेहड़ जागीर निवासी इम्तियाज अपने पुत्र ताहिर हुसैन के साथ बाइक पर सवार होकर पीलीभीत जा रहे थे। जिरौनिया पुलिस चौकी के निकट सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र और कार में सवार शाहजहांपुर निवासी पूजा, उसका देवर सारस्वत और घटनास्थल के निकट मौजूद गांव शिवपुरिया निवासी रामचंद घायल हो गए।
एसओ दलवीर सिंह वर्मा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल भेजा, जहां बुजुर्ग इम्तियाज की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के दूसरे पुत्र शाहिद की ओर से कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।