फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   RLD candidate's car caught fire in suspicious circumstances

रालोद प्रत्याशी की कार में संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग

Thu, 02 Feb 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 02 Feb 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
RLD candidate's car caught fire in suspicious circumstances
रालोद प्रत्याशी की कार में संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग

विज्ञापन
सदर विधानसभा से रालोद प्रत्याशी भूपराम गंगवार के प्रचार वाहन में बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से समर्थकों ने आग पर काबू किया। गुरुवार सुबह रालोद प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी के भाई समेत तीन लोगों पर रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया घटना पर संदेह जताया है वहीं भाजपा प्रत्याशी के आरोपी भाई ने इसे एक बड़े नेता के इशारे पर साजिश बताया। जहानाबाद क्षेत्र के रंपुरा मिश्र गांव के रहने वाले भूपराम गंगवार राष्ट्रीय लोकदल से सदर विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं। बुधवार रात को शहर से लौटकर वह देर रात घर पहुंचे। इंडिका कार (प्रचार वाहन) को घर के बाहर खड़ा कर भीतर चले गए। इधर इस बीच कार में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। जिसको आसपास के ग्रामीणों की मदद से बुझाया जा सका। रालोद प्रत्याशी का आरोप है कि चुनाव लडने का निर्णय लेने के बाद से ही भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह गंगवार के भाई विजय गंगवार, तुर्कनिया ग्राम प्रधान निसार हुसैन, नत्थूलाल उस पर चुनाव में दावेदारी न करने का दबाव बना रहे थे। कार में आग लगाने का तीनों पर शक जाहिर करते हुए रालोद प्रत्याशी ने नामजद तहरीर जहानाबाद पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। 
तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शक के आधार पर नामजदगी की गई है। प्रथम दृष्ट्या मामला संदिग्ध है। मामले की जांच कर निष्पक्ष ढंग से करवाई जाएगी। 
विज्ञापन

- राकेश सिंह, इंस्पेक्टर जहानाबाद
मेरे ऊपर लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार, असत्य और मनगढ़ंत हैं। जिस वक्त घटना बताई गई है, उस समय मैं जिले के बाहर था। एक पार्टी के नेता के इशारे पर राजनीतिक साजिश के तहत यह कार्रवाई कराई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय गंगवार, भाजपा प्रत्याशी के भाई 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed