फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   RLD and AAP submitted memorandum against Agneepath scheme

अग्निपथ योजना के विरोध में रालोद और आप ने सौंपा ज्ञापन

Sun, 19 Jun 2022 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
RLD and AAP submitted memorandum against Agneepath scheme
सीओ सिटी को ज्ञापन देते रालोद पदाधिकारी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। भारत सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। शनिवार को जिले में राष्ट्रीय लोकदल और आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने का एलान किया था। पुलिस ने दोनों पार्टियों के नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर लिया। दोपहर में सीओ सिटी ने वहीं जाकर ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष आरिफ हजरत खां शनिवार को पदाधिकारियों के साथ सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने जाने वाले थे। इससे पहले ही कोतवाली पुलिस ने उनको घर में ही नजरबंद कर लिया। करीब साढ़े 11 बजे सीओ सिटी सुनील दत्त ने पहुंचकर ज्ञापन लिया। ज्ञापन में अग्निपथ योजना वापस लेने, सेना की रुकी भर्ती प्रक्रिया खुलवाने, कोरोना को लेकर पांच साल की उम्र में छूट देने, सभी सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती कराने की मांग शामिल रहीं। ज्ञापन देने वालों में नारिस शाह, शाहवेज खां, पलविंद्र सिंह, राकेश, हरिराम शर्मा, खेमकरन लोधी शामिल रहे।
विज्ञापन

इधर अग्निपथ योजना के विरोध में ज्ञापन देने आ रहे आप के पीलीभीत जिला प्रभारी को प्रशासन ने रास्ते मे रोक लिया। इससे प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीओ सिटी को अन्य पदाधिकारियों ने सौंपा। जिसमें कहा गया है कि चार वर्षों के लिए सेना की भर्ती वास्तव में सैन्य भर्ती न होकर एक सिक्योरिटी गार्ड ट्रेनिंग सेंटर होकर रह जाएगी। चार साल सेना में रहने के बाद युवा या तो किसी प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करेगा या फिर बेरोजगारी की मार से आत्महत्या करने को मजबूर होगा। ज्ञापन में योजना को निरस्त कराने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में जिला प्रभारी राम सिंह मौर्य, जिला सह प्रभारी अमित मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी, रामचन्द्र प्रजापति, बरखेड़ा विधानसभा प्रभारी आशीष गुप्ता, लाल बहादुर सिंह, अधीश गंगवार, लाल बहादुर, वसीम उस्मानी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed