फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rivers was on the pier festival of faith

नदियों के घाट पर लगा आस्था का मेला

Tue, 15 Nov 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 15 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rivers was on the pier festival of faith
नदियों के घाट पर लगा आस्था का मेला - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
कार्तिक पूर्णिमा जिले भर में श्रद्धा से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने नदियों के पवित्र तटों पर स्नान और पूजा अर्चना कर दान भी दिया। कई स्थानों पर खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

गंगा स्नान को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। सोमवार अल सुबह से ही श्रद्धालुओं का देवहा तट पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सूर्य निकलने तक यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो चुकी थी। मुख्य नदी की धारा तक पहुंचने के लिए यहां अस्थाई पुल का निर्माण कराया गया। इससे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। देवहा नदी में स्नान के बाद लोगों ने घाट स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर समाजवादी पार्टी द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इसमें काबीना मंत्री हाजी रियाज अहमद, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। कई अन्य लोगों ने भी खिचड़ी भोज कराया। शहर के अलावा जिले की गोमती, शारदा, माला नदियों पर भी लोगों ने स्नान कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

पूरनपुर। स्थानीय लोगों ने शारदा नदी के घाट पर पहुंचकर स्नान आदि कर पुण्य कमाया। सुबह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इसको लेकर हजारा की ओर जाने वाले वाहनों में खासी भीड़ रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

माधोटांडा। गोमती उद्गम स्थल पर मेला लगा। यहां श्रद्धालुओं ने उद्गम स्थल पर स्नान कर मंदिर में पूजा अर्चना की और दान पुण्य किया। शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही।
बीसलपुर। गंगास्नान पर अधिकांश लोगों ने घरों में ही स्नान कर पूजा अर्चना की। तमाम लोगों ने देवहा, कटना, माला, अमेड़ी, खन्नौत व रपटुआ नदी के घाटों पर स्नान किया। 

बिलसंडा। गांव लिलहर के जलाशय पर तमाम लोगों ने स्नान कर पूजा अर्चना की। पास के ही शिव मंदिर में तमाम श्रद्धालु पूजा पाठ करने पहुंचे।
मझोला। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर क्षेत्र के डूनी डैम पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान मेला भी लगा।
जहानाबाद। सुप्रसिद्ध तीर्थस्थल चक्रतीर्थ पर सोमवार सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा अर्चना की और दान पुण्य भी किया। यहां ललौरीखेड़ा, हरचुइया, उमरसड़, सरौरी, जगदीशपुर समेत आसपास क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed