फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   river

शारदा ने राहुलनगर को बख्शा तो नलडेंगा को लिया निशाने पर

Mon, 09 Sep 2019 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
river
पीलीभीत। बरसात के अंतिम दौर में शारदा नदी रौद्र रूप दिखा रही है। पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते नदी ने तराई के अंतर्गत नलडेंगा क्षेत्र में महत्वपूर्ण सनेडी तटबंध के स्पर संख्या सात की नोज को काटना शुरू कर दिया है। इसके अलावा किसानों की करीब ढाई एकड़ भूमि नदी में समा गई है। वहीं विभागीय स्तर से कोई भी कर्मचारी कटान की स्थिति देखने नहीं पहुंचा है। नदी अगर इसी गति से कटान करती रही तो स्पर संख्या सात को बड़ा नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन

नोमैंस लैंड से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश के बाद शारदा नदी हर साल कटान कर किसानों के लिए मुसीबत बनती है। कभी दाएं तो कभी बाएं किनारे पर कटान कर नदी सैकड़ों एकड़ भूमि को अपने आगोश में समेट लेती है। गभिया सहराई और रमनगरा क्षेत्र में कटान का दायरा अधिक रहता है। हालांकि इस इलाके में चौड़ाई अधिक होने से कटान की स्थिति तभी पैदा होती है जब डेढ़ लाख क्यूसेक से अधिक पानी का बहाव नदी में होता है। इस बार नदी ने अब तक गभिया सहराई क्षेत्र में कटान नहीं किया। इधर, दो दिन पूर्व अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसके चलते नदी ने नलडेंगा क्षेत्र में शारदा डैम की सुरक्षा के लिए बनाए गए महत्वपूर्ण सनेडी तटबंध की ठोकरों को अपने निशाने पर ले लिया है। नदी की धार स्पर संख्या सात की नोज की अपस्ट्रीम में कटान कर रही है। स्पर के पीछे का हिस्सा मिट्टी का होता है। लिहाजा अगर कटान की गति में परिवर्तन नहीं हुआ तो स्पर का आधा भाग नदी में समा जाएगा। इसके अलावा नदी लंबाई में कटान कर किसानों की भूमि को भी अपने आगोश में ले रही है। दो दिन में किसान भवेंद्र साना, सुकेश राय, मदसूदन राय, विमल दास और गोपाल ढाली की करीब ढाई एकड़ भूमि परवल और धान की फसल समेत नदी में समा गई है।
विज्ञापन

दो घर नदी के मुहाने पर
गभिया सहराई क्षेत्र में नदी से कुछ दूरी पर स्थित दो घर भी नदी के मुहाने पर आ गए हैं। लगातार कटान कर रही नदी घरों के काफी नजदीक पहुंच गई है। किसानों को डर सता रहा है कि नदी उनके घरों को नेस्तनाबूद न कर दे। फिलहाल अभी घरों को तोड़ने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों की जान को भी खतरा
गभिया सहराई की सीमा में नदी लगातार कटान कर रही है। महत्वपूर्ण स्पर के अलावा किसानों की फसलें भी कट रही है। कुछ घरों के नजदीक नदी पहुंच चुकी है। संबंधित विभाग के अफसर मौके पर आए बिना ही कटान न होने की बात कह देते है। ऐसे में ग्रामीणों की सुरक्षा भी खतरे में है। - आशीष राय, प्रधान के पति, गभिया सहराई

शारदा नदी के कटान पर नजर रखने के लिए पूर्व से ही दिशा निर्देश दिए गए है। गभिया सहराई क्षेत्र में कटान को लेकर संबंधित विभाग के अफसरों को बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए जाएगें। - हरिओम शर्मा, एसडीएम, कलीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed