फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   river

उफनाई शारदा, राहुलनगर में घुसा बाढ़ का पानी, बचाव कार्य में लगे अफसर गांव छोड़कर भागे

Mon, 09 Sep 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
river
पीलीभीत। शारदा नदी एक बार फिर उफना गई, जिससे बाढ़ का पानी राहुलनगर गांव में घुस गया। बाढ़ के घर से बचाव कार्य में लगे अफसर और कर्मचारी राहुलनगर गांव छोड़कर चले गए। घरों में दो-तीन फिट तक पानी भरने से एसडीएम ने ग्रामीणों से गांव खाली करने की अपील की, जिससे लोग घरेलू सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं। चंदिया हजारा के समीप भी खेतों में पानी भर गया है।
विज्ञापन

बनवसा बैराज से शारदा नदी में शुक्रवार शाम एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी पास होने पर गांव राहुलनगर के समीप शारदा नदी ऊफना गई। राहुलनगर में आबादी के अंदर पानी घुस गया। बाढ़ में फंसने की आशंका से बचाव कार्य में लगे अफसर और कर्मचारी शुक्रवार रात नौ बजे गांव छोड़कर चले गए। राहुलनगर से चंदिया हजारा के रास्ते पर दो स्थानों पर तीन फिट तक पानी आने से अफसरों और कर्मचारियों के वाहन बमुश्किल निकल सके। बाढ़ की आशंका से गांव वालों में रातभर हड़कंप मचा रहा। अधिकांश लोगों ने शुक्रवार की रात जागकर काटी। शनिवार सुबह करीब दस बजे वनबसा बैराज से शारदा नदी मेें 1.30 लाख क्यूसेक पानी पास हुआ। इसकी सूचना पर एसडीएम चंद्रभानु सिंह और बीडीओ नीरज दुबे टीम के साथ गांव राहुलनगर गए। शनिवार को अपराह्न तीन बजे वनबसा बैराज से पास हुआ पानी गांव राहुलनगर में घुस गया। शाम तक शारदा नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका पर एसडीएम ने गांव पहुंचकर लोगों से घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

एसडीएम की गाड़ी और एंबुलेंस फंसी
पूरनपुर। एसडीएम के गांव राहुलनगर पहुंचने के बाद शनिवार को अपराह्न से गांव में पानी बढ़ने लगा। राहुलनगर से चंदिया हजारा को जाने वाले रास्ते पर एक स्थान पर तीन फिट से अधिक पानी बह रहा है। इससे एसडीएम की गाड़ी गांव में फंस गई। गांव जा रहे खंड विकास अधिकारी सड़क पर जलभराव देख अपनी गाड़ी गांव चंदिया हजारा के समीप छोड़कर ट्रैक्टर से राहुलनगर गए। वहां शनिवार को ग्रेजुएट डॉक्टर एसोसिएशन और सीएचसी की ओर से स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। कैंप में नगर के प्रमुख चिकित्सक डॉ. सुधाकर पांडेय, डॉ. आसिफ खां, डॉ. अमित विश्वास, सीएचसी के चीफ फार्मासिस्ट सुशांत हलधर ने मरीजों का परीक्षण कर दवाई बांटी। डॉ. आसिफ खां ने बताया कि कैंप में तीन सौ मरीजों का परीक्षण कर दवाई बांटी गई। खुजली, नजला, दाद, बुखार के अधिकांश मरीज थे। अपरान्ह बाद सड़क पर जलभराव होने से सीएचसी की एंबुलेंस भी गांव में फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान से बचाव को हो रहे कार्य नहीं हो सके। राहुलनगर में दो फिट से अधिक पानी घुस गया है। रास्ते पर तीन फिट से अधिक पानी है। गांव में पानी में घुसकर लोगों से गांव से बाहर निकलने की अपील की। शाम तक नदी में पानी और बढने की आशंका है। क्षेत्र पर पूरी नजर रखी जा रही है। - चंद्रभानु सिंह, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed