फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ritesh Shukla from Pilibhit discussed digital payments with the Canadian PM

UP: पीलीभीत के रितेश शुक्ला ने वैश्विक पटल पर बढ़ाया मान, कनाडाई पीएम के साथ डिजिटल भुगतान पर की चर्चा

Thu, 12 Mar 2026 06:03 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 12 Mar 2026 06:03 PM IST
सार

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया इंटरनेशनल के सीईओ और ग्लोबल हेड पीलीभीत के रितेश शुक्ला ने हाल में मुंबई में हुई एक बैठक में कनाडा के प्रधानमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने कनाडाई पीएम से भारत के 'डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और यूपीआई की वैश्विक स्वीकार्यता पर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन
Ritesh Shukla from Pilibhit discussed digital payments with the Canadian PM
रितेश शुक्ला - फोटो : संवाद

विस्तार

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ  इंडिया इंटरनेशनल के सीईओ और ग्लोबल हेड के रूप में विश्व स्तर पर भारत की डिजिटल शक्ति का नेतृत्व कर रहे घुंघचाई के रितेश शुक्ला ने हाल में मुंबई में हुई एक बैठक में कनाड़ा के प्रधानमंंत्री से मुलाकात कर  भारत के 'डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और यूपीआई की वैश्विक स्वीकार्यता, वित्तीय समावेशन और भुगतान प्रणालियों के लोकतंत्रीकरण पर विस्तार से चर्चा की। जानकारी उनके रिश्ते के चाचा धीरज शुक्ला ने दी। 

विज्ञापन


धीरज शुक्ला ने बताया कि रितेश करीब डेढ़ दशक से नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ  इंडिया इंटरनेशनल के सीईओ और ग्लोबल हेड के रूप में विश्व स्तर पर भारत की डिजिटल शक्ति का नेतृत्व कर रहे। उन्होंने बताया कि नीशिथ शुक्ला के पुत्र रितेश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा (कक्षा 1 से 5 तक) अपने पैतृक गांव घुंघचाई की माटी में ही प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने कक्षा 6 से 12 तक की शिक्षा बिरला मंदिर, रानीखेत से पूर्ण की। उच्च शिक्षा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीकॉम किया और फिर दिल्ली के प्रतिष्ठित फोर्ड स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए की डिग्री हासिल की।
विज्ञापन


ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग और फिनटेक जगत के शिखर तक पहुंचने वाले रितेश शुक्ला की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनी हुई है। उनके परिवार और शुभचिंतकों का मानना है कि रितेश ने न केवल अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है, बल्कि आज वे दुनिया के विकसित देशों के साथ भारत की डिजिटल तकनीक  को साझा करने में मुख्य सूत्रधार की भूमिका निभा रहे हैं। पैतृक आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed