{"_id":"1a4520514c55981e61951a823879b495","slug":"rise-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएफसी को मानक के अनुरूप नहीं मिला धान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएफसी को मानक के अनुरूप नहीं मिला धान
पीलीभीत
Updated Sat, 13 Dec 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच में धान मानक के अनुरूप नहीं पाया गया।
गांव फिरसहा चुर्राह निवासी मंजीत सिंह, प्रेम सिंह, दरबार सिंह, कुलवंत सिंह, कुंदन सिंह, आत्मा सिंह और जसविंदर सिंह का धान पिछले लगभग एक पखवाड़े से मंडी परिसर में पड़ा हुआ है। मंडी परिसर में स्थित विपणन विभाग और एफसीआई के धान क्रय केंद्रों के प्रभारियों उपेंद्र गंगवार और वैभव शर्मा ने यह कहकर उनका धान मानक के अनुरूप न होने की बात कहते हुए तौलने से मना कर दिया था। इस पर इन किसानों ने बरेली के आरएफसी राममूर्ति पांडेय को सामूहिक शिकायती पत्र भेजकर केंद्र प्रभारियों पर जान बूझकर धान न तौलने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप की जांच करने आरएफसी शुक्रवार को मंडी परिसर पहुंचे। उन्होंने किसानों का पड़ा हुआ धान चेक किया। आरएफसी ने बताया कि जांच में स्पष्ट हुआ कि किसानों का धान मानक के अनुरूप नहीं है। आरएफसी ने किसानों को अपना धान उठाकर ले जाने का सुझाव दिया है।