फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Right revenge , why would wreak chaos

रंजिश ही सही, हंगामा क्यूं हैं बरपा

Sun, 10 Jan 2016 11:06 PM IST
plibhit
plibhit Updated Sun, 10 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Right revenge , why would wreak chaos

शहर में चल रहे खादी महोत्सव में देर शाम हुए शाम ए गजल कार्यक्रम में श्रोता नामचीन गजल गायकों की गजलें सुनकर झूम उठे।

विज्ञापन

शहर के मां यशवंतरी देवी मंदिर मैदान में शुक्रवार देर शाम शुरू हुए शाम ए गजल कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी जिला जज विनय कुमार व वरिष्ठ अधिवक्ता विधाधर पांडेय ने दीप जलाकर किया। गायक मोहम्मद वकील ने गजलों की शुरूआत ख्वाजा मेरे ख्वाजा से की। इसके बाद उन्होंने आज जाने की जिद न करो, रंजिश ही सही, हंगामा क्यूं है बरपा, चांदी जैसे रंग है तेरा, किसी नजर को तेरा इंतजार, चिट्ठी आई है... गजलें सुनाकर श्रोताओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
श्रोताओं के निवेदन पर उन्होंने आया... तेरे.. दर पर दिवाना, चौंदहवी का चांद हो, यह दौलत भी ले लो आदि गजलें भी सुनाई। इस दौरान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद ने प्रभारी जिला जज, वरिष्ठ अधिवक्ता व गजल गायक को दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया। संचालन अमित पाठक ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अपर जिला जज एहसान हुसैन, शिवमणि शुक्ला, डीएम मासूम अली सरवर, एडीजे जेपी पांडेय, पंकज उपाध्याय, सत्यप्रकाश, चंद्रगुप्त, विजय कुमार, सिविल जज मनोज कुमार, अख्तर अली, पूर्वमंत्री डॉ. विनोद तिवारी, सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, मोहम्मद आरिफ, डॉ. राशिद मलिक, अमिताभ त्रिपाठी, अब्दुल वसीम, इम्तियाज अल्वी, जुबैर अवनर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed