फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Right now college manager Seas

अब महाविद्यालय प्रबंधक के अधिकार सीज

Sat, 05 Nov 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 05 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर गन्ना कृषक महाविद्यालय के प्रबंधक श्रीकांत सिंह के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारी गन्ना आयुक्त के निर्देश पर डीसीओ ने सीज कर दिए हैं। डीसीओ ने महाविद्यालय के संचालन के लिए सात सदस्यीय टीम का गठन किया है। तीन दिन पूर्व ही डीसीओ ने प्रबंधक के खाता संचालन पर रोक लगाई थी।
विज्ञापन

पूरनपुर गन्ना कृषक महाविद्यालय सहकारी गन्ना समिति के माध्यम से संचालित होता है और समिति का चेयरमैन महाविद्यालय का पदेन प्रबंधक होता है। पिछले काफी समय से महाविद्यालय में वित्तीय अनियमितताएं एवं नियुक्ति में गड़बड़ी आदि की शिकायतें आ रही थीं। इन शिकायतों का संज्ञान लेकर तीन दिन पूर्व ही महाविद्यालय के अध्यक्ष, डीसीओ राजेश्वर यादव ने गन्ना आयुक्त के निर्देश पर प्रबंधक द्वारा महाविद्यालय के खाता संचालन पर रोक लगा दी थी। इस कार्रवाई के बाद अब शनिवार को महाविद्यालय प्रबंधक पर दूसरी बड़ी कार्रवाई कर डीसीओ ने उनके वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। इसके साथ ही महाविद्यालय के संचालन के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसमें सहकारी समिति के सचिव एवं महाविद्यालय के उपप्रबंधक सुनील शुक्ला, गन्ना समिति उपाध्यक्ष सुदेश सिंह, सदस्य मोहन सिंह, सतेंद्र सिंह, हरप्रसाद, चेतराम व ढाकनलाल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed