Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rice miller accuses District Panchayat President's husband, father-in-law and security guard of beating him

Pilibhit News: राइस मिलर ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पति, ससुर व सुरक्षा गार्ड पर पिटाने का लगाया आरोप

Fri, 27 Feb 2026 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Rice miller accuses District Panchayat President's husband, father-in-law and security guard of beating him
पूरनपुर में राइस मिल के बाहर धरने पर बैठा मिलर का परिवार वीडियाेग्रैब
पूरनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष और मिलर के बीच बंद राइस मिल की बिक्री को लेकर चल रहे विवाद में मिलर ने एसपी को शिकायती पत्र भेजा। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष के पति, ससुर व सुरक्षा गार्ड पर गाली-गलौज कर पिटाई करने, रिवाल्वर और लाइसेंसी राइफल तानकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया। घटना को लेकर मिलर ने परिवार के साथ राइस मिल गेट पर धरना दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन


नगर की अशोक कॉलोनी के संजीव अग्रवाल ने एसपी को भेजे पत्र में कहा कि उनकी राइस मिल पर बैंक का 2.60 करोड़ रुपये बकाया होने पर उन्होंने राइस मिल को जिला पंचायत अध्यक्ष के हाथ पांच करोड़ में बिक्री किया था। स्टांप बचाने को लेकर चार करोड़ में बिक्री होना दर्शाकर 24 नवंबर 2024 को पंजीकृत इकरारनामा हुआ। रजिस्ट्री कराने की मियाद एक साल पहले तय हुई। तय समय पर रजिस्ट्री न कराने पर उन्होंने उप निबंधक कार्यालय पहुंचकर अपनी हाजिरी दर्ज कराई। मियाद निकलने पर आरोपी पक्ष के खुशामद करने पर दोबारा राइस मिल का सौदा छह करोड़ में तय हुआ। रजिस्ट्री कराने पर कब्जा देना तय हुआ। आरोप है कि राइस मिल के ताले तोड़कर उसमें बसें खड़ी करना शुरू कर दिया गया। सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वह पत्नी प्रीती के साथ राइस मिल में पेंटर से नाम लिखवा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष के पति, ससुर, सुरक्षा गार्ड आदि ने गाली-गलौज किया। विरोध करने पर उसकी पत्नी की पिटाई की। बाल पकड़कर नीचे गिरा दिया। सुरक्षा गार्ड ने रिवाल्वर तानकर और जिला पंचायत अध्यक्ष के ससुर ने राइफल तानकर जान से मारने की धमकी दी। पेंटर को भी पीटा। संजीव का परिवार के साथ राइस मिल गेट पर बैठने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे पहले भी राइस मिल को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपों को बताया बेबुनियाद
जिला पंचायत अध्यक्ष के पति गुरभाग सिंह ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि राइस मिल को उन्होंने बैंक से लिया है। बैंक ने उनको कब्जा दिया है। मिलर से उनका कोई मतलब नहीं है। बृहस्पतिवार को मिलर ने पहुंचकर उनके ताले तोड़े और हंगामा किया है। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस को सभी अभिलेख दिखाए गए हैं। बताया कि इसके अलावा बैंक ने मिलर का घर और दुकानें भी ऋण जमा न करने पर हाल में नीलाम की है। जिनको एक व्यक्ति ने खरीदा है। संवाद

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed