फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Revised news: Notice to two ADO Panchayats for not making furniture available in government schools

Pilibhit News: सरकारी स्कूलों में फर्नीचर की उपलब्धता न कराए जाने पर दो एडीओ पंचायत को नोटिस

Thu, 14 Aug 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 14 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Revised news: Notice to two ADO Panchayats for not making furniture available in government schools
पीलीभीत। ग्राम पंचायतों में संचालित स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध न कराए जाने पर बीसलपुर और बरखेड़ा ब्लॉक के एडीओ पंचायत को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


दस जुलाई को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कई विद्यालयों में फर्नीचर की व्यवस्था न होने की सूची उपलब्ध कराई। इसके बाद डीएम ने सात अगस्त को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिव्यांग शौचालय, विद्यालय फर्नीचर क्रय, सीएससी संचालन व परिवार रजिस्टर ऑनलाइन प्रगति की समीक्षा की थी। समीक्षा में बीसलपुर एडीओ पंचायत कृष्णा देवी व बरखेड़ा एडीओ पंचायत नजरुल हसन की ग्राम पंचायतों की स्थिति काफी खराब पाई गई थी।
विज्ञापन

11 अगस्त को दोबारा समीक्षा बैठक कर फर्नीचर क्रय की समीक्षा की गई, इसमें दोबारा प्रगति शून्य मिलीं। अधिकारियों के आदेश के बाद दोनों एडीओ पंचायत ने अपने कार्याें में लापरवाही बरती। लापरवाही मिलने पर डीपीआरओ ने दोनों एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब मांगा है। साथ ही विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। प्रभारी डीपीआरओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब मांगा गया है। स्पष्टीकरण सही न मिलने पर दोनों एडीओ पंचायत पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed