फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Extortion demand of Rs 15 lakh from businessman in the name of Lawrence Vishnoi

Pilibhit News: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर किराना व्यापारी से मांगी 15 लाख रुपये रंगदारी, दहशत में परिवार

Sun, 22 Oct 2023 07:35 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 22 Oct 2023 07:35 AM IST
सार

पीलीभीत के अमरिया में किराना व्यापारी से लॉरेंस बिश्नोई के नाम से रंगदारी मांगी गई है। व्यापारी की दुकान पर कोई नकाबपोश बदमाश धमकी भरा पत्र देकर गया। इसके बाद व्हाट्सएप पर मैसेज कर रंगदारी मांगी गई। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने वाले के व्हाट्सएप नंबर पर लॉरेंस बिश्नोई का फोटो लगा है। 

विज्ञापन
Extortion demand of Rs 15 lakh from businessman in the name of Lawrence Vishnoi
अमरिया में व्यापारी के आवास पर तैनात की गई पुलिस । स्रोत - पुलिस

विस्तार

पीलीभीत में किराना व्यापारी को धमकी भरा पत्र देकर 15 लाख की रंगदारी मांगी है। धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई  के नाम से रंगदारी मांगी है। व्यापारी के मोबाइल पर अज्ञात फोन नंबर से भी व्हाट्सएप मैसेज करके 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई। फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। व्यापारी ने डीएम, एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


थाना अमरिया क्षेत्र के कस्बा निवासी फिरोज पुत्र मुख्तियार अली ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा गया कि उसका कस्बे में ही किराने का व्यापार है। 19 अक्तूबर को उसके पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक पत्र भेजा। उस वक्त वह दुकान पर मौजूद नहीं था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: 170 रुपये गबन के मामले में तीन सेवानिवृत्त अफसरों को चार-चार साल कैद, 16 हजार का जुर्माना; 20 साल चला केस
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान पर मौजूद नौकर को एक नकाबपोश व्यक्ति पत्र देकर चला गए। पत्र में 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई। इसके बाद 20 अक्टूबर की रात 9:14 बजे उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज में भी फिरौती की मांग की गई। इसके अलावा 21 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे उसके नंबर एक मैसेज आया। इसमें रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। 

दहशत में व्यापारी परिवार
धमकी भरे पत्र और मैसेज आने के बाद व्यापारी का पूरा परिवार दहशत में है। व्यापारी ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ डीएम और एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि पत्र और व्हाट्सएप मैसेज की जांच के लिए अमरिया पुलिस के अलावा एसओजी की टीम को भी लगाया है। आरोपी की धमकी को देखते हुए व्यापारी के साथ चार सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

व्हाट्सअप पर लगी है लॉरेंस बिश्नोई की फोटो
जिस अज्ञात नंबर से व्यापारी को धमकी भरे मैसेज आए हैं। उस व्हाट्सएप नंबर पर लॉरेंस बिश्नोई की फोटो लगी है। जिसको लेकर भी तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed